GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

Gujarat Board GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

GSEB Solutions Class 7 Hindi चित्र के संग-संग Textbook Questions and Answers

1. चित्र का अवलोकन करके प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग 1

प्रश्न 1.
पहले चित्र में कौन-कौन-सी क्रियाएं हो रही हैं? ।
उत्तर :
पहले चित्र में निम्नलिखित क्रियाएँ हो रही हैं :
(1) साइकिल की दूकानवाला साइकिल के टायर में पंप से हवा भर रहा है।
(2) एक गुब्बारेवाला गुब्बारे बेचने जा रहा है। गुब्बारे हवा में उड़ रहे हैं।
(3) एक कुँजड़ी (सब्जी बेचनेवाली) टोकरी में सब्जियाँ लेकर उन्हें बेचने जा रही है।
(4) एक कुत्ता रास्ते में लेटा हुआ है।
(5) दूकान के डंडे पर तोता बैठा है।
(6) सड़क पर एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर जा रहा है।
(7) बाइक के पीछे एक रिक्शा जा रहा है। रिक्शे में एक यात्री बैठा है।
(8) रिक्शे के पीछे दो कारें हैं।
(9) सड़क पर एक मोची अपने सामान के साथ बैठा है और शायद ग्राहक की राह देख रहा है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

प्रश्न 2.
गुब्बारे हवा में क्यों उड़ रहे हैं?
उत्तर :
गुब्बारे हवा में उड़ रहे हैं, क्योंकि उनमें गैस भरी हुई है।

प्रश्न 3.
ट्यब में हवा कब और क्यों भरी जाती है?
उत्तर :
जब ट्यूब में हवा कम हो जाती है या बिलकुल नहीं रहती, तब उसमें हवा भरी जाती है। ट्यूब में हवा भरने से टायर कड़ा (ठोस) बनता है । टायर कड़ा होने पर ही साइकिल ठीक से चलती है।

प्रश्न 4.
चित्र में कुत्ता मुँह लटकाकर क्यों लेट गया है?
उत्तर :
चित्र में कुत्ता मुँह लटकाकर लेट गया है, क्योंकि वह आराम कर रहा है।

प्रश्न 5.
कुंजड़िन (सब्जी बेचनेवाली) कहाँ-कहाँ जा सकती है?
उत्तर :
कुँजड़िन (सब्जी बेचनेवाली) अपनी सब्जियाँ बेचने के लिए घर-घर और गली-गली जा सकती है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

प्रश्न 7.
रिक्शे में एक ही यात्री क्यों बैठा है?
उत्तर :
रिक्शे में एक ही यात्री बैठा है, क्योंकि रिक्शेवाले को दूसरी सवारियाँ नहीं मिलीं।

2. चित्र का अवलोकन करके प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग 2

प्रश्न 1.
टायर फटने पर क्या-क्या हुआ?
उत्तर :
(1) टायर फटने पर टायर में हवा भरनेवाला आदमी गिर पड़ा।
(2) कुंजड़िन के सिर पर से टोकरी गिर गई और सब्जियाँ जमीन पर बिखर गईं।
(3) डंडे पर बैठा तोता उड़ने लगा।
(4) बँधे हुए गुब्बारे छूटकर यहाँ-वहाँ उड़ने लगे।
(5) मोची का सामान इधर-उधर बिखर गया।
(6) लेटा हुआ कुत्ता उठकर भागने लगा।

प्रश्न 2.
टायर के अलावा फटनेवाली अन्य चीजों के नाम बताइए।
उत्तर :
टायर के अलावा फटनेवाली अन्य चीजें : गुब्बारा, फुटबॉल, बास्केट बॉल, तकिया, मुन-वोकर आदि।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

प्रश्न 3.
रिक्शेवाला बाइक से क्यों टकराया?
उत्तर :
बाइकवाला गलत ढंग से रास्ता बदल रहा था, इसलिए रिक्शेवाला बाइक से टकराया।

प्रश्न 4.
टायर फटने का प्रभाव किन-किन पर नहीं पड़ा?
उत्तर :
टायर फटने का प्रभाव रिक्शा और कारों पर नहीं पड़ा।

प्रश्न 5.
मोची क्यों रास्ते पर आ गया?
उत्तर :
टायर फटने की आवाज से डरकर मोची रास्ते पर आ गया।

3. टायर फटने की घटना के संदर्भ में आपने चर्चा की। आप भी ऐसी किसी आँखों देखी घटना के बारे में बताइए :

पिछले साल मैं अपनी मौसी के यहाँ गया था। एक बार मौसाजी अनाज की बोरियाँ ट्रक से बाजार ले जा रहे थे। उस समय मैं भी उनके साथ ट्रक में बैठा था। रास्ता पहाड़ी था। अचानक जोर की आवाज हुई और ट्रक एक ओर थोड़ा लुढ़क गया। मैं बुरी तरह डर गया। मौसाजी ने कहा, “घबराने की कोई बात नहीं है। आगे का एक टायर फट गया है। शायद कोई नुकीला पत्थर उसके नीचे आ गया है।”
ट्रक का टायर इतनी जोर से फटा था कि जिस रस्सी से बोरियाँ बाँधी थी वह ढीली हो गई थी। इसलिए कुछ बोरियाँ नीचे सरक आई थीं। यदि ट्रक थोड़ा और आगे चलता तो ये बोरियाँ नीचे गिर जातीं। उस घटना से नुकसान तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन उसकी याद आज भी मुझे डरा देती है।

स्वाध्याय

1. चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
रबर से बनी हुई चीजों के नाम लिखिए।
उत्तर :
रबर से बनी हुई चीजों के नाम : गेंद, तरह-तरह के टायर, पेन्सिल से लिखा हुआ मिटाने की रबर, रबर बॅन्ड आदि।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

प्रश्न 2.
टायर फटने से पहले क्या हो रहा था?
उत्तर :
टायर फटने से पहले साइकिल की दूकानवाला टायर में हवा भर रहा था, गुब्बारेवाला गुब्बारे बेचने जा रहा था, कुँजड़ी सब्जियाँ बेचने जा रही थी, मोची सड़क पर बैठा था और शायद ग्राहक की राह देख रहा था, कुत्ता लेटा हुआ था और तोता डंडे पर बैठा हुआ था।

प्रश्न 3.
टायर क्यों फटा?
उत्तर :
टायर पुराना था, इसलिए हवा अधिक भर जाने से फट गया।

प्रश्न 4.
टायर फटने के बाद क्या-क्या हुआ?
उत्तर :
टायर फटने के बाद टायर में हवा भरनेवाला आदमी गिर पड़ा। कुँजड़ी के सिर पर रखी टोकरी से सब्जियाँ जमीन पर बिखर गईं। तोता घबराकर उड़ने लगा। डोरी से बँधे हुए गुब्बारे अलग होकर हवा में उड़ने लगे। मोची का सामान इधर-उधर बिखर गया। लेटा हुआ कुत्ता भागने लगा।

2. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर उसका सुलेखन कीजिए :

सूर्य अस्त होने से पहले ही वह गुरुजी के घर जा पहुँचा। उसने गुरुजी के चरण छूकर प्रणाम किया। उसके साथियों को जब पता चला कि वह फिर वापस आ गया है, तब वे तरह-तरह की बातें बनाने लगे। गुरुजी उसे देखते ही बोले, “बेटा वरदराज! तुम घर नहीं गए क्या?” वह नम्रतापूर्वक बोला, “गया था, गुरुजी, पर आधे रास्ते से लौट आया। अब मेरी आँखें खुल गई हैं। मैंने निश्चय किया है कि मैं पूरी लगन और परिश्रम से पढूँगा। आज से आपको कभी कुछ कहने का अवसर नहीं दूंगा।”
उत्तर :
सुवाच्य और सुंदर अक्षरों में यह परिच्छेद अपनी कॉपी में लिखिए।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग

3. चित्रों को देखकर दोनों में क्या-क्या अंतर है, ढूंढकर बताइए :
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 1 चित्र के संग-संग 3
उत्तर :
अंतरवाले स्थान चिह्नित (O) किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *