GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

Gujarat Board GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

GSEB Solutions Class 7 मौखिक कसौटी Textbook Questions and Answers

1.शिक्षक छात्रों से निम्नलिखित प्रश्नों के मौखिक उत्तर पूछेगे :

प्रश्न 1.
चिड़ियाँ कब खुशी के गीत गाती हैं?
उत्तर :
चिड़ियाँ बहुत सबेरे खुशी के गीत गाती हैं।

GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

प्रश्न 2.
सुबह होते ही क्या-क्या होता है?
उत्तर :
सुबह होते ही चिड़ियाँ चहचहाती हैं। कलियाँ खिलने लगती हैं। खुशबू की लहरें फूलों से निकलकर चारों ओर फैल जाती हैं।

प्रश्न 3.
कुत्ते को ‘वफ़ादार प्राणी’ क्यों कहा गया है?
उत्तर :
कुत्ता अपने मालिक के घर का भरोसेमंद चौकीदार है। कुत्ते के होते हुए चोर मालिक के घर में घुसने की हिम्मत नहीं करते। यदि चोर मालिक का सामान चुरा ले जा रहे हों तो कुत्ता उनका पीछा करता है। अगर चोरों ने कहीं सामान छिपाया है, तो कुत्ता मालिक को उस जगह का पता बता देता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण कुत्ते को ‘वफ़ादार प्राणी’ कहा गया है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

प्रश्न 4.
सभी नदियाँ कब एक होती हैं?
उत्तर :
सभी नदियाँ अलग-अलग स्थानों से निकलती हैं। उनके बहाव के मार्ग भी अलग-अलग हैं। परंतु जब वे सागर में मिलती हैं, तब एक हो जाती हैं।

प्रश्न 5.
साधु पुरुष कैसा होना चाहिए? क्यों?
उत्तर :
साधु पुरुष सूप जैसा होना चाहिए। सूप अनाज को अपने पास रख लेता है और कचरे को बाहर फेंक देता है। उसी तरह साधु को सारयुक्त वस्तु ग्रहण करनी चाहिए और निस्सार वस्तु छोड़ देनी चाहिए।

2. शिक्षक छात्रों को निम्नलिखित कविताओं में से किसी एक कविता का गान करवाएंगे:

(1) तब याद तुम्हारी आती है!
(2) हिन्द देश के निवासी

GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

3. शिक्षक छात्रों को नीचे दिए गए शब्दों के समानार्थी शब्द कोष्ठक में से ढूँढ़कर उदाहरण के अनुसार वाक्य प्रयोग करवाएंगे :’
GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी 1

उदाहरण : जल – पानी वाक्य : नर्मदा नदी में पानी का बहाव रहता है।
(1) सूरज (2) सुबह (3) खुशबू (4) खुशी (5) वन
उत्तर :
(1) सूरज – रवि , वाक्य : रवि का उदय होते ही फूल खिलते हैं।
(2) सुबह – प्रातःकाल वाक्य : प्रातःकाल में पंछी चहकते हैं।
(3) खुशबू – सुगंध वाक्य : फूलों की सुगंध सबको अच्छी लगती है।
(4) खुशी – आनंद वाक्य : संगीत हमें आनंद देता है।
(5 वन – जंगल वाक्य : शेर जंगल का राजा है।

4. निम्नलिखित शब्दपत्तों को उचित क्रम में रखकर अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए:

GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी 2
उत्तर :
(1) रविशंकर महाराज हमारे मूक सेवक थे।
(2) गांधीनगर गुजरात की राजधानी है।
(3) मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी और बाघ राष्ट्रीय प्राणी है।
(4) गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में पोरबंदर में हुआ था।

GSEB Solutions Class 7 Hindi मौखिक कसौटी

5. अमित को बिजली का करंट लग जाने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। ऐसी घटना दुबारा न घटे, इसके लिए आप अपने सुझाव दीजिए 

बिजली का करंट लगने से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए :
(1) विद्युत संबंधी कार्य स्वयं न करके जानकार कारीगर से कराना चाहिए।
(2) अगर किसीको करंट लग गया हो, तो उसे हाथ से छुड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लकड़ी से उस व्यक्ति को अलग करना चाहिए।
(3) बत्ती, पंखे, गीझर आदि का स्विच (बटन) खोलते-बंद करते समय हाथ गीला नहीं होना चाहिए।
(4) बिजली से संबंधित कार्य करते समय हाथों में रबड़ के ग्लाउज पहनने चाहिए।
(5) बिजली के किसी उपकरण की मरम्मत (Repairing) करते समय हमेशा लकड़ी के स्टूल पर बैठना या खड़ा होना चाहिए और पैरों में रबड़ के स्लीपर पहनने चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *