GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

Gujarat Board GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
उपवन की शोभा कैसी थी?
उत्तर :
उपवन में तरह-तरह के रंगोंवाले फूल खिले थे। उन फूलों पर ओस की बूंदें चमक रही थीं। हवा के हलके झोंकों से जब वे बूंदें एक-दूसरे से मिलती थीं तो उनमें लहर-सी उत्पन्न हो जाती थी। फूलों की सुगंध सारे उपवन में फैली हुई थी। पेड़ों पर बैठे पक्षी कल-कल स्वर में गा रहे थे। इस प्रकार सुबह के समय उपवन की शोभा अत्यंत मनोहर थी।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 2.
माँ से कहानी सुनकर पुत्र ने क्या निर्णय सुनाया?
उत्तर :
पुत्र छोटा था, पर बुद्धिमान था। माँ से कहानी सुनकर उसे पक्षी के प्रति सहानुभूति उत्पन्न हुई। उसने कहा कि यदि कोई किसी निर्दोष को मारे तो दूसरा उसे क्यों न बचाए? न्याय में दया की भावना होनी चाहिए। इसलिए रक्षक (बचानेवाला) हमेशा भक्षक (मारनेवाले) से बड़ा होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में दीजिए :

प्रश्न 1.
पक्षी किस दशा में नीचे गिरा था?
उत्तर :
आखेटक के बाण से बिंधकर पक्षी घायल हो गया था। उसके एक पंख पर बाण लगा था।

प्रश्न 2.
घायल पक्षी को किसने उठाया? उठाने पर हँस को कैसा लगा?
उत्तर :
घायल पक्षी को राहुल के पिता ने उठाया। उनका स्पर्श पाकर पक्षी . को लगा जैसे उसने नया जन्म पाया हो।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 3.
आखेटक किस बात के लिए अड़ गया?
उत्तर :
आखेटक इस बात के लिए अड़ गया कि उसने पक्षी का शिकार किया है। उसका शिकार उसे मिलना चाहिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
राहुल के पिताजी कहाँ भ्रमण करते थे? कब?
उत्तर :
राहुल के पिताजी बड़े सबेरे बगीचे में भ्रमण करते थे।

प्रश्न 2.
आखेटक ने राहुल के पिताजी से क्या माँगा?
उत्तर :
आखेटक ने राहुल के पिताजी से अपना शिकार माँगा।

प्रश्न 3.
राहुल ने माँ से क्या आग्रह किया?
उत्तर :
राहुल ने माँ से एक कहानी सुनाने का आग्रह किया।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 4.
चेटी ने राहुल को क्या बताया था?
उत्तर :
चेटी ने राहुल को बताया था कि तुम्हारी माँ तुम्हारी नानी की बेटी है।

प्रश्न 5.
राहुल के पिताजी कहाँ भ्रमण करते थे? कब?
उत्तर :
राहुल के पिताजी बड़े सबेरे बगीचे में भ्रमण करते थे।

प्रश्न 6.
राहुल को कहानी कैसी लगी?
उत्तर :
राहुल को कहानी अत्यंत करुणाभरी लगी।

प्रश्न 7.
आखेटक को किस बात का गर्व था?
उत्तर :
आखेटक को इस बात का गर्व था कि उसका निशाना सही लगा है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 8.
विवाद का विषय क्या था?
उत्तर :
विवाद का विषय यह था कि किसी निर्दोष पक्षी को बचानेवाला बड़ा होता है या उसे मारनेवाला?

प्रश्न 9.
कहानी व्यापक कब हुई?
उत्तर :
कहानी व्यापक तब हुई जब वह न्यायालय में पहुँची और सबने उसे सुनी और समझी।

प्रश्न 10.
माँ ने राहुल से किस पर निर्णय देने के लिए कहा?
उत्तर :
माँ ने राहुल से इस पर निर्णय देने के लिए कहा कि न्यायालय में पक्षी को मारनेवाला जीतेगा या उसे बचानेवाला।

सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

(1) सिद्धार्थ चौंके, क्योंकि …………
(अ) उनके पाँव के पास एक बाण आकर गिरा।
(ब) ऊपर से एक घायल हंस नीचे गिरा।
(क) उन्होंने दूर किसी के चीखने की आवाज सुनी।
उत्तर :
सिद्धार्थ चौंके, क्योंकि ऊपर से एक घायल हंस नीचे गिरा

(2) आखेटक को इस बात का गर्व था कि …
(अ) उसने एक हंस का शिकार किया है।
(ब) उसने सिद्धार्थ को पराजित किया है।
(क) उसका निशाना अचूक रहा।
उत्तर :
आखेटक को इस बात का गर्व था कि उसका निशाना अचूक रहा

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

(3) घायल पक्षी पर अधिकार का विवाद तब सबने सुना और जाना जब …
(अ) वह न्यायालय में पहुँच गया।
(ब) वहाँ बहुत-से लोग इकट्ठे हो गए।
(क) वहाँ सिद्धार्थ और आखेटक विवाद करने लगे।
उत्तर :
घायल पक्षी पर अधिकार का विवाद तब सबने सुना और जाना जब वह न्यायालय में पहुंच गया

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(दया, विद्ध, हठ, चेटी, उपवन)
उत्तर :
(1) कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी।
(2) सुन, उपवन में बड़े सबेरे, तात भ्रमण करते थे तेरे।
(3) सहसा एक हंस ऊपर से गिरा, विद्ध होकर खर-शर से।
(4) तब उसने जो था खगभक्षी, हठ करने की ठानी।
(5) रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी।

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

(1) गौतम बुद्ध के बचपन का नाम ………….. था।
A. वर्धमान
B. प्रद्योत
C. सिद्धार्थ
D. मल्लिक
उत्तर :
C. सिद्धार्थ

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

(2) ‘सुरभि’ शब्द का अर्थ ……………. होता है।
A. भैरवी
B. संगीत
C. रागिनी
D. सुगंध
उत्तर :
D. सुगंध

(3) ‘माँ ! कह एक कहानी’ कविता की शैली …………… की है।
A. संवाद
B. विवाद
C. प्रतिवाद
D. प्रसाद
उत्तर :
A. संवाद

(4) कवि मैथिलीशरण को ……….. की उपाधि मिली थी।
A. महाकवि
B. राष्ट्रकवि
C. श्रेष्ठ कवि
D. कविरत्न
उत्तर :
B. राष्ट्रकवि

(5) सिद्धार्थ ने किस पक्षी की रक्षा की?
A. कबूतर की
B. कोयल की
C. हंस की
D. मोर की
उत्तर :
C. हंस की

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 6.
इस कविता को कहानी के रूप में लिखिए :
अथवा
प्रस्तुत कथा-काव्य का संक्षेप में सार लिखिए।
उत्तर :
राजकुमार सिद्धार्थ तप करने के लिए घर-बार छोड़कर वन में चले गए थे। उनकी पत्नी का नाम यशोधरा था। राहुल उनका पुत्र था।
एक दिन नन्हे राहुल ने माँ से कहानी सुनाने का आग्रह किया। तब यशोधरा ने उसे सिद्धार्थ के बचपन की एक घटना सुनाई।
एक सुबह सिद्धार्थ बगीचे में टहल रहे थे। अचानक बाण से घायल एक हंस उनके पास आकर गिरा। सिद्धार्थ ने उसे उठा लिया। जरूरी उपचार कर उन्होंने हंस को बचा लिया।

थोड़ी ही देर में हंस को घायल करनेवाला शिकारी वहाँ आ पहुँचा। उसने राजकुमार सिद्धार्थ से अपना शिकार माँगा। सिद्धार्थ ने उसे हंस देने से साफ इन्कार कर दिया। शिकारी बोला, “यह हंस मेरे बाण से घायल हुआ है; इसलिए यह मेरा है।” सिद्धार्थ ने कहा, “मैंने इसे बचाया है, इसलिए इस हंस पर मेरा अधिकार है।” दोनों में हंस को लेकर विवाद छिड़ गया। अंत में मामला न्यायालय में पहुंचा।

यशोधरा ने राहुल को इतनी कहानी सुनाकर राहुल से कहा, “अब तू बता कि घायल हंस पर किसका अधिकार होना चाहिए?” राहुल ने कहा, “इस मामले में न्याय दया के पक्ष में होना चाहिए। जिसने घायल हंस को बचाया, उसीको हंस मिलना चाहिए, क्योंकि बचानेवाला मारनेवाले से बड़ा होता है।” माँ ने बेटे की प्रशंसा करते हुए कहा, “तूने कहानी सुनी ही नहीं, उस पर विचार भी किया। तुझसे ऐसे ही न्याय की अपेक्षा थी।”

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

प्रश्न 7.
अगर पाठशाला के सामने दुर्घटना हुई तो आप क्या करेंगे?
उत्तर :
अगर हमारी पाठशाला के सामने कोई दुर्घटना हुई तो हम तुरंत पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को स्कूल में लाएँगे। प्राथमिक चिकित्सा पेटी में से दवा और मरहम पट्टी से उसका उपचार करेंगे। यदि चोट अधिक गंभीर हुई तो हम आसपास से डॉक्टर को बुलाएंगे या घायल को अस्पताल पहुंचाएँगे।

प्रश्न 8.
एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा : “बीरबल, दुनिया में सब से अधिक शक्तिशाली कौन है?”
बीरबल ने क्या कहा होगा? सोचकर कहानी को आगे बढ़ाइए :
उत्तर :
एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा – “बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?”. बीरबल ने कहा, “जहाँपनाह, दुनिया में सबसे शक्तिशाली सूरज है। बादशाह ने पूछा, “कैसे?” तब बीरबल ने बादशाह को निम्नलिखित कहानी सुनाई।

एक बार हवा, पानी और सूरज में बहस छिड़ी। तीनो स्वयं को सबसे अधिक शक्तिशाली बता रहे थे। एक देवदूत ने उन तीनों की बातें सुनीं। उसने कहा, “देखो, वह यात्री कोट पहने जा रहा है। जो उसका कोट निकलवा दे, वही सबसे अधिक शक्तिशाली है।”

सबसे पहले हवा आगे बढ़ी और तेज चलने लगी। उसने तूफानी रूप ले । लिया। यात्री का कोट फड़फड़ाने लगा। उसने हाथ से कसकर कोट को पकड़े रखा। आखिर हवा ने हार मान ली। अब पानी ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी। जोर की बारिश होने लगी। यात्री पूरी तरह भीग गया, पर उसने कोट न निकाला। अंत में सूरज की बारी आई। इतनी तेज धूप निकली कि यात्री गर्मी सहन न कर सका। वह पसीना-पसीना हो गया। परेशान होकर उसने कोट निकाल दिया। सबने सूरज की शक्ति का लोहा मान लिया। बादशाह ने भी बीरबल की बात का समर्थन किया।

काव्य-पंक्तियों का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए :

(1) “वर्ण-वर्ण के ……………… यही कहानी।”
(2) “तू है हठी ……………… यही कहानी।”
उत्तर :
उत्तर के लिए कविता का सरल अर्थ देखिए।

चित्र के आधार पर अपूर्ण काव्य को पूर्ण कीजिए :
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी
माँ, मुझको भी पौधा दे दे
मैं भी वृक्ष लगाऊँगा ……………….
उत्तर :
माँ, मुझको भी पौधा दे दे
मैं भी वृक्ष लगाऊँगा
रोज उसे दूँगा मैं पानी
ता गई है जैसे नानी
जब वह पौधा पेड़ बनेगा
कितना सुंदर. हमें लगेगा।
वायु-प्रदूषण फैल रहा जो
उसको मार भगाऊँगा।
माँ, मुझको भी पौधा दे दे।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

निम्नलिखित वाक्यों के क्रियापदों को देखकर उनके काल पहचानकर लिखिए :

(1) रजत गा नहीं रहा था, कविता बना रहा था।
(2) हा भैया, अब मैं तेरी बात मानूँगा।
(3) मैं मौन रहकर तुम्हारी सेवा करना चाहता हूँ।
(4) तुम्हें देखकर मेरा हृदय शीतल होता है।
उत्तर :
(1) गा रहा था। (भूतकाल)
बना रहा था (भूतकाल)
(2) मानूंगा। (भविष्यकाल)
(3) चाहता हूँ। (वर्तमानकाल)
(4) होता है। (वर्तमानकाल)

निम्नलिखित वाक्यों को सूचना के अनुसार फिर से लिखिए :

(1) मैं अहमदाबाद जा रहा हूँ। (भविष्यकाल बनाइए।)
(2) मेहल मुंबई गया था। (वर्तमानकाल बनाइए।)
(3) गीता आईसक्रीम खायेगी। (भूतकाल बनाइए।)
उत्तर :
(1) मैं अहमदाबाद जाऊँगा।
(2) मेहुल मुंबई जा रहा है।
(3) गीता ने आईसक्रीम खाई।

रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्यों को फिर से लिखिए :

(1) लड़की ने नई सलवार पहनी है।
(2) अध्यापक ने छात्र को कहानी सुनाई।
(3) प्रधानमंत्री ने अपने मंत्री से देश की समस्या पर बातचीत की।
(4) इस पत्रिका में जो कविता छपी है, वह बहुत मनोरंजक है।
(5) लू चलने के कारण, लता सूख गई है।
उत्तर :
(1) लड़कियों ने नई सलवारें पहनी हैं।
(2) अध्यापकों ने छात्रों को कहानियाँ सुनाईं।
(3) प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से देश की समस्याओं पर बातचीत की।
(4) इन पत्रिकाओं में जो कविताएँ छपी हैं, वे बहुत मनोरंजक हैं।
(5) लू चलने के कारण लताएँ सूख गई हैं।

माँ ! कह एक कहानी Summary in Hindi

“माँ ! कह .. ……………… नानी?”
राहुल यशोधरा से कहता है, “माँ ! एक कहानी सुनाओ न।”
यशोधरा कहती है, “बेटा, तूने मुझे अपनी नानी समझ लिया है क्या?”

“कहती है …………… एक कहानी।”
“यह दासी मुझसे कहती है कि तुम मेरी नानी की बेटी हो। (तुम मेरी नानी भले न हो, पर उनकी बेटी तो हो !) इसलिए माँ कहानी सुनाओ न। लेटे लेटे ही सुनाओ। एक राजा था या एक रानी थी?”

“तू है हठी ……………….. यही कहानी।” “मेरे बेटे, तू बहुत जिद्दी है ! अच्छा तो सुन।”
“एक दिन बड़ी सुबह तेरे पिता बगीचे में घूम रहे थे। उस समय वातावरण में मनपसंद खुशबू फैली हुई थी।”
“वहाँ मनपसंद खुशबू खूब फैली हुई थी? हाँ, माँ यही कहानी सुनाओ।”

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

“वर्ण-वर्ण ………… हाँ, हाँ, यही कहानी।”
“बगीचे में तरह-तरह के रंगोंवाले फूल खिले थे। उन पर ओस की बूंदें चमक रही थीं। हवा के हल्के-हल्के झोंकों से फूल हिल रहे थे। उन पर ओस का पानी लहराता था।” राहुल ने पूछा, “क्या उन पर पानी लहराता था? हाँ, माँ, मुझे यही कहानी सुननी है।”

“गाते थे खग ………….. करुणाभरी कहानी!”
“पक्षी मधुर स्वर में गा रहे थे। अचानक एक हंस ऊपर से गिरा। वह पक्षी बाण से बिंध गया था। उसका एक पंख घायल हुआ था।”
दु:खी होकर राहुल ने पूछा, “पंख घायल हो गया था? यह तो बहुत दुःखभरी कहानी है।”

“चौंक उन्होंने …………….. कठिन कहानी।”
“तेरे पिता ने चौंककर उसे उठाया। उनके स्पर्श से पक्षी ने मानो नया जन्म पा लिया। उसी समय शिकारी वहाँ आ पहुँचा। उसे इस बात का गर्व था कि उसका निशान सही बैठा है।”
“क्या अचूक निशाने का अभिमानी? यह तो कोमल पर कठोर कहानी है।”

“माँगा उसने …….. बढ़ चली कहानी।”
“शिकारी ने तेरे पिता से घायल पक्षी माँगा, परंतु तेरे पिता पक्षी की रक्षा करनेवाले थे। तब पक्षियों का मांस खानेवाला वह शिकारी पक्षी लेने पर अड़ गया।”
राहुल बोला, “वह अड़ गया। अब तो मामला बहुत बढ़ गया।”

“हुआ विवाद ……………. व्यापक हुई कहानी।”
“इस प्रकार सदय (दया करके बचानेवाले) और निर्दय (निर्दयतापूर्वक मारनेवाले) इन दोनों में बहस होने लगी। दोनों अपनी-अपनी बात पर डटे हुए थे। तब बात न्यायालय में गई। वहाँ यह बात सभी ने सुनी और मालूम की।”
राहुल ने पूछा, “क्या सभी ने बात सुनी और मालूम की? तब तो यह बात चारों ओर फैल गई !”

“राहुल, तू …………………. सुन रहा कहानी।”
यशोधरा कहती है, “हे राहुल, तू इस विवाद का निर्णय कर और बता कि न्याय किसका पक्ष लेता है? तू निर्भय होकर बता दे कि इसमें विजय किसकी है? जरा तेरी बात भी तो सुनूँ।”
राहुल कहता है, “माँ, मैं क्या बात बताऊँ? मैं तो बस, कहानी सुन रहा हूँ।”

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

“कोई निरपराध को ……. सुनी कहानी।”
“कोई किसी निर्दोष को मार रहा हो तो दूसरा उसे क्यों न बचाए? न्याय तो वही है जो दया के पक्ष में हो। जो मारनेवाले के पक्ष में नहीं, बचानेवाले के पक्ष में हो।”
राहुल ने कहा, “क्या दया न्याय का दान देती है?”
यशोधरा बोली, “तूने सचमुच कहानी समझ ली।”

माँ ! कह एक कहानी Summary in English

(1) Rahul says to his mother, “Mother, tell me a story.”
Yashodhara says, “My dear son, do you believe me to be your grandmother ?”

(2) “This maid-servant says that you are my grandmother’s daughter. (You may not be my grandmother, but you are her daughter, aren’t you ?) So, tell me a story. You may lie in your bed but tell me a story. Was it a king or a queen ?”

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

(3) “My dear son, you are very obstinate. All right. Now listen to a story.”
“One day early in the morning, your father was walking in a park. Sweet fragrance had spread in the atmosphere.”
“Had sweet fragrance spread in the atmosphere? Yes, mother, tell me such a story.”

(4) “Flowers of different colours had blossomed in the park and dew-drops were shining on them. Flowers were dancing in breeze and dew-drops were shining on them.”
Rahul asked, “Were dew-drops shining on them ? Yes, mother, tell me such a story.”

(5) “Birds were singing sweetly. Suddenly a swan fell down. The bird was pierced with an arrow and one of its wings was wounded.”
Rahul was sad. He asked “Was one of its wings wounded ? Really it is a sad story.”

(6) “Your father picked it up soon and treated it. So the bird was saved. It got a new life. Meanwhile a hunter arrived there. He was proud that his aim was perfect.”
“Was the hunter proud of his aim ? This is really a tragic story.”

(7) “The hunter asked your father to give him that wounded bird, but your father had saved the bird so he refused to give him the bird. The meat-eater hunter also forced your father to give him that wounded bird.”
Rahul said, “The hunter forced to get the wounded bird. Then the problem might have become critical !”

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 माँ ! कह एक कहानी

(8) “The kind-hearted and the cruel discussed the problem between them, but it was in vain. Both were firm in their own belief. So the problem reached to a court where all listened to them and realized.” said mother.
Rahul asked, “Did all listen to the problem and realize ? Now the story might have spread all over the town !”

(9) Yashodhara says, “Rahul, tell me, what is the solution of this problem ? Who is right and who is wrong? Be bold and tell me who wins in this matter? I want to listen to you too in this matter.”
Rahul says, “Mother, what can I say? I am just listening to the story.”

माँ ! कह एक कहानी Summary in Gujarati

મા એક વાર્તા કહે (ભાવાત્મક અનુવાદ)
(1) રાહુલ યશોધરાને કહે છે, “મા, એક વાર્તા કહે.” યશોધરા કહે છે, “બેટા, તેં મને તારી નાની સમજી લીધી છે કે શું?”

(2) “આ દાસી મને કહે છે કે તું મારી નાનીની દીકરી છે. (તું મારી નાની ભલે ન હોય, પણ તેમની દીકરી તો છે ને?) એટલા માટે મા વાર્તા સંભળાવ ને! સૂતાં-સૂતાં જ સંભળાવ. એક રાજા હતો કે એક રાણી હતી?”

(3) “મારા દીકરા, તું ખૂબ હઠીલો છે. ભલે તો સાંભળ.”
“એક દિવસ વહેલી સવારે તારા પિતા બગીચામાં ફરી રહ્યા હતા. વાતાવરણમાં મનગમતી સુગંધ ફેલાયેલી હતી.”

“ત્યાં મનગમતી સુગંધ ફેલાયેલી હતી? હા, મા, આ જ વાર્તા સંભળાવ.”

(4) “બગીચામાં ભાતભાતના રંગોનાં ફૂલ ખીલ્યાં હતાં, તેમના પર ઝાકળનાં બિંદુ ચમકી રહ્યાં હતાં. હવાની ધીમી-ધીમી લહેરથી ફૂલ હાલી રહ્યાં હતાં. તેમના પર પાણી લહેરાતું હતું.”

રાહુલે પૂછ્યું, “શું તેમની પર પાણી લહેરાતું હતું? હા, મા, મારે આ જ વાર્તા સાંભળવી છે.”

(5) “પક્ષી મધુર સ્વરમાં ગાઈ રહ્યાં હતાં. અચાનક એક હંસ ઉપરથી નીચે પડ્યો. તે પક્ષી બાણથી વિંધાઈ ગયું હતું. તેની એક પાંખ ઘાયલ થઈ ગઈ હતી.”

દુઃખી થઈને રાહુલે પૂછ્યું, “શું પાંખ ઘાયલ થઈ ગઈ હતી? આ તો બહુ જ કરુણ વાર્તા છે.”

(6) “તારા પિતાએ ચમકીને તેને ઉપાડ્યું. એમના સ્પર્શથી પક્ષીએ નવજીવન પ્રાપ્ત કર્યું. તે જ વખતે શિકારી ત્યાં આવી પહોંચ્યો. તેને એ વાતનું અભિમાન હતું કે તેનું નિશાન બરાબર સધાયું હતું.’

શું બરાબર નિશાન સાધનારો અભિમાની? આ તો કોમળ અને કઠોર વાર્તા છે.”

(7) “શિકારીએ તારા પિતા પાસે ઘાયલ પક્ષી માગ્યું, પરંતુ તારા પિતાએ પક્ષીનું રક્ષણ કર્યું હતું. ત્યારે પક્ષીઓનું માંસ ખાનારા તે શિકારીએ પક્ષી લેવા માટે હઠ કરી.”

રાહુલ બોલ્યો, “તેણે હઠ કરી. ત્યારે તો હવે મામલો બહુ વધી ગયો !”

(8) “આમ સદય અને નિર્દય બંને વચ્ચે વિવાદ થવા લાગ્યો. બંને પોતપોતાની વાત પર અડી ગયા હતા. ત્યારે વાત ન્યાયાલયમાં પહોંચી, ત્યાં સોએ આ વાત સાંભળી અને બધા સમજ્યા.”

રાહુલે પૂછ્યું, “શું સૌએ વાત સાંભળી અને બધા આ વાત સમજ્યા? ત્યારે તો આ વાત ચારે બાજુ ફેલાઈ ગઈ !”

(9) યશોધરા કહે છે, “રાહુલ, તું આ વિવાદનો નિર્ણય કર અને કહે કે ન્યાય કોનો પક્ષ લેશે? તું નિર્ભય થઈને કહી દે કે આ બાબતમાં વિજય કોનો છે? જરા તારી વાત પણ સાંભળી લઉં.”

રાહુલ કહે છે, “મા, હું શું કહું? હું તો ફક્ત વાર્તા સાંભળી રહ્યો છું.”

(10) “જો કોઈ નિર્દોષને મારી રહ્યું હોય તો બીજો તેને શા માટે ન બચાવે? ન્યાય તો એ જ છે, કે જેમાં દયા હોય અને જે મારનારનો નહિ, પણ બચાવનારનો પક્ષ લે.”

રાહુલે કહ્યું, “શું દયા ન્યાય આપે છે?” યશોધરા બોલી, “તું ખરેખર વાર્તા સમજ્યો છે.”

विषय-प्रवेश

हमारे देश में कई धर्म प्रचलित हैं। उनमें एक बौद्ध धर्म भी है। इस धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध जीवदया को बहुत महत्त्व देते थे। इस कविता में उन्हीं के जीवन की एक घटना संवाद-शैली में प्रस्तुत की गई है। यह संवाद सिद्धार्थ की पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल के बीच होता है। सिद्धार्थ ही आगे चलकर ‘बुद्ध’ कहलाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *