GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

Gujarat Board GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
पढ़े हुए से देखा हुआ ज्यादा याद रह जाता है। क्यों?
उत्तर :
देखे हुए दृश्य का चित्र मस्तिष्क में ज्यों का त्यों अंकित हो जाता है। पढ़ने से केवल मन में काल्पनिक चित्र बनता है। कल्पना में वह सच्चाई नहीं होती जो यथार्थ में होती है। इसलिए पढ़े हुए से देखा हुआ देर तक याद रह जाता है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 2.
भाषा के विषय में डॉ. कलाम ने क्या बताया?
उत्तर :
डॉ. कलाम ने माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई मातृभाषा में की थी। कॉलेज और आगे की शिक्षा में उनकी पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी भाषा थी। कलाम के विचार से कॉलेज की पढ़ाई भी मातृभाषा के माध्यम से होनी चाहिए। इसका कारण यह है कि विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में ही सोचता है। इसलिए मातृभाषा में ही अपनी बात आसानी से प्रकट कर सकता है। फिर भी विश्व के दूसरे देशों से संपर्क कायम करने के लिए वे अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक मानते हैं।

बल मिलेगा। इसके अलावा हमारे यहाँ 54 करोड़ लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। ये हमारी राष्ट्रीय शक्ति हैं। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इन कारणों से भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा, ऐसा डॉ. कलाम मानते हैं।

प्रश्न 3.
राष्ट्र-विकास में महिलाओं का क्या योगदान है?
उत्तर :
राष्ट्र-विकास में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के समान ही है। शैक्षिक और औद्योगिक प्रवृत्तियों में आज महिलाएँ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सशस्त्र सेनाओं में भी पुरुषों के समान ही महिलाओं की भी नियुक्ति होती है। देश की तीनों सेनाओं में पर्याप्त महिला अधिकारी हैं। सेना के लिए विभिन्न उपकरण बनाने में भी महिलाएं काम कर रही हैं। इस प्रकार राष्ट्र-विकास में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान है।

प्रश्न 4.
किसी भी देश के लिए सेना का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
सेना किसी भी देश का अनिवार्य अंग है। सेना शत्रुओं के आक्रमण से देश की रक्षा करती है। देश में कहीं विद्रोह होने पर सेना उसे दबाती है। देश में आतंकवादी घुस आए हों और पुलिस उनसे निपटने में सक्षम न हो तो सेना के जवान ही उनसे निपटते हैं। देश में कहीं भीषण बाढ़ या भूकंप आया हो तो सेना संकट में पड़े लोगों को सहायता करती है। इस प्रकार बाहरी या भीतरी संकट में सेना ही देशवासियों की रक्षा करती है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 5.
डॉ. कलाम ने अपने बचपन की कौन-सी यादगार घटना सुनाई?
उत्तर :
कलाम जब पाँचवीं कक्षा में थे, तब की एक घटना उन्हें याद है। उनके शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य अय्यर विद्यार्थियों को बता रहे थे कि कोई पक्षी कैसे उड़ता है। वे विद्यार्थियों को रामेश्वरम् के समुद्र तट पर ले गए और वहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को उड़ने की क्रिया का जीवंत उदाहरण बताया। डॉ. कलाम पर इस घटना का गहरा असर पड़ा। इससे उन्हें विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा मिली।

प्रश्न 6.
आपकी यादगार घटना बताइए।
उत्तर :
गर्मी की छुट्टियाँ थीं। मैं अपने गाँव गया हुआ था। गाँव के पास नदी थी। मेरा बड़ा भाई अच्छा तैराक था। मैं भी नदी में तैरना चाहता था, लेकिन डरता था। मेरा भाई मुझे नदीकिनारे ले गया और बातें करने लगा। इसी बीच उसने मुझे धक्का दिया और मैं नदी में जा गिरा। डूबने के डर से मेरे हाथ-पाँव चलने लगे और मैं किनारे तक आ गया। भाई ने कहा – डरते क्यों हो? इसी तरह पानी में

प्रश्न 7.
डॉ. कलाम के मत से भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र कैसे बन जाएगा?
उत्तर :
डॉ. कलाम भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या से चिंतित नहीं हैं। वे मानते हैं कि स्त्रियों के शिक्षित होने से ‘छोटा परिवार – सुखी परिवार’ के विचार को बल मिलेगा। इसके अलावा हमारे यहाँ 54 करोड़ लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। ये हमारी राष्ट्रीय शक्ति हैं। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इन कारणों से भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा, ऐसा डॉ. कलाम मानते हैं।

प्रश्न 8.
राष्ट्र-विकास में महिलाओं का क्या योगदान है?
उत्तर :
राष्ट्र-विकास में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के समान ही है। शैक्षिक और औद्योगिक प्रवृत्तियों में आज महिलाएँ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सशस्त्र सेनाओं में भी पुरुषों के समान ही महिलाओं की भी नियुक्ति होती है। देश की तीनों सेनाओं में पर्याप्त महिला अधिकारी हैं। सेना के लिए विभिन्न उपकरण बनाने में भी महिलाएं काम कर रही हैं। इस प्रकार राष्ट्र-विकास में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 9.
किसी भी देश के लिए सेना का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
सेना किसी भी देश का अनिवार्य अंग है। सेना शत्रुओं के आक्रमण से देश की रक्षा करती है। देश में कहीं विद्रोह होने पर सेना उसे दबाती है। देश में आतंकवादी घुस आए हों और पुलिस उनसे निपटने में सक्षम न हो तो सेना के जवान ही उनसे निपटते हैं। देश में कहीं भीषण बाढ़ या भूकंप आया हो तो सेना संकट में पड़े लोगों को सहायता करती है। इस प्रकार बाहरी या भीतरी संकट में सेना ही देशवासियों की रक्षा करती है।

प्रश्न 10.
डॉ. कलाम ने अपने बचपन की कौन-सी यादगार घटना सुनाई?
उत्तर :
कलाम जब पाँचवीं कक्षा में थे, तब की एक घटना उन्हें याद है। उनके शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य अय्यर विद्यार्थियों को बता रहे थे कि कोई पक्षी कैसे उड़ता है। वे विद्यार्थियों को रामेश्वरम् के समुद्र तट पर ले गए और वहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को उड़ने की क्रिया का जीवंत उदाहरण बताया। डॉ. कलाम पर इस घटना का गहरा असर पड़ा। इससे उन्हें विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा मिली।

प्रश्न 11.
आपकी यादगार घटना बताइए।
उत्तर :
गर्मी की छुट्टियाँ थीं। मैं अपने गाँव गया हुआ था। गाँव के पास नदी थी। मेरा बड़ा भाई अच्छा तैराक था। मैं भी नदी में तैरना चाहता था, लेकिन डरता था। मेरा भाई मुझे नदीकिनारे ले गया और बातें करने लगा। इसी बीच उसने मुझे धक्का दिया और मैं नदी में जा गिरा। डूबने के डर से मेरे हाथ-पाँव चलने लगे और मैं किनारे तक आ गया। भाई ने कहा – डरते क्यों हो? इसी तरह पानी में हाथ-पैर हिलाते रहो। डरो मत, डूबोगे नहीं। डूबने लगोगे तो मैं बचा लूँगा। बस फिर क्या था! मैं निडर होकर पानी में हाथ-पैर हिलाता रहा एवं इधर से उधर और उधर से इधर चक्कर लगाता रहा। उसी दिन से मुझे तैरना आ गया। बचपन की वह घटना मैं कभी भूल नहीं सकता।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 12.
अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
आज हमारे देश में डॉक्टरों और इंजीनियरों की कमी नहीं है। कमी है अच्छे वैज्ञानिकों की। इसलिए एक महान वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करना – यही मेरे जीवन का लक्ष्य है। इसे पाने के लिए मैं अपने पाठ्यक्रम की विज्ञान की पुस्तकें बड़े ध्यान से पढ़ता हूँ। विज्ञान की अन्य पुस्तकें भी स्कूल के पुस्तकालय से लाकर पढ़ता हूँ। मैं वैज्ञानिकों के जीवन पर लिखी पुस्तकें भी पढ़ता हूँ। घर पर मैं छोटे-छोटे प्रयोग भी करता हूँ।

प्रश्न 13.
किसी को मुसीबत में देखकर आप क्या करते हैं ?
उत्तर :
किसी को मुसीबत में देखकर मैं यथाशक्ति उसकी मदद करता हूँ। तनमन-धन से मैं उसकी सहायता करने से पीछे नहीं हटता। इसके लिए मैं अपने मातापिता से कुछ माँगने में भी संकोच नहीं करता। मेरे मित्र इसमें मुझे सहयोग देते हैं।

प्रश्न 14.
यदि आप इन प्रश्नकर्ताओं में होते तो (डॉ. कलाम से) आप कौनकौन-से प्रश्न पूछते?
उत्तर :
यदि मैं इन प्रश्नकर्ताओं में होता तो (डॉ. कलाम से) निम्नलिखित प्रश्न पूछता :
(1) देश में सब संसाधन सुलभ होने पर भी अभी तक हम विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में क्यों नहीं आए हैं?
(2) हमारे देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती क्यों जा रही है?
(3) कहीं-कहीं बहुमंजिला मकान बन जाने पर अवैध बताया जाता है। जब उसका निर्माण हो रहा था तब क्या वह अवैध नहीं था?
(4) विदेशी बैंकों में जमा काला धन भारत लाने में सरकार अक्षम क्यों है?

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 15.
बचपन में हमें किस भाषा को प्रमुखता देनी चाहिए? मातृभाषा को या अंग्रेजी को? क्यों?
उत्तर :
बचपन में हमें मातृभाषा को महत्त्व देना चाहिए।
मातृभाषा माँ की भाषा है। माता की गोद में हम उसी में सोचना-विचारना सीखते है। सोचने-विचारने की भाषा ही हमारी अभिव्यक्ति की भाषा हो सकती हैं।  मातृभाषा में हम अपने हृदय-मन के भावों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रकट कर सकते हैं। इसलिए बचपन में हमें मातृभाषा को ही महत्त्व देना चाहिए। अंग्रेजी विदेशी भाषा है। उसे पढ़ने-सीखने में बहुत प्रयत्न करना पड़ता है। उसमें प्रवीण होने पर भी अपने हृदय के भाव हम उसमें असरकारक ढंग से प्रकट नहीं कर सकते। इसलिए अंग्रेजी भाषा मातृभाषा का स्थान नहीं ले सकती।

ગુજરાતી અનુવાદઃ

આપણા માટે સંસારમાં સૌથી વધારે મૂલ્યવાન આપણું શરીર છે. શરીર દ્વારા જ આપણે બધાં કામ કરીએ છીએ. માટે શરીર સ્વસ્થ રહે તે ખૂબ જરૂરી છે. શરીરને સ્વસ્થ રાખવા માટે કસરત કરવી જરૂરી છે. કસરતથી શરીર મજબૂત અને સુડોળ બને છે. દરેક અંગમાં સ્કૂર્તિ આવે છે. શરીરમાં આળસ રહેતી નથી.

प्रश्न 16.
अनुमान लगाओ कि तुम 2020 में हो। अपने आसपास क्या देख रहे हो? अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :
सन् 2020 में मैं देख रहा हूँ कि चारों ओर हरियाली है। पिछले वर्षों में वृक्षारोपण की प्रवृत्ति में तेजी आने से यह संभव हुआ है। मेरे सामने की सड़क पर हरे-भरे पेड़ फूलों से लदे हुए खड़े हैं। सड़क खूब चौड़ी और साफ सुथरी है। लोग चीजें खरीदने के लिए मॉल में जा रहे हैं। सड़कों पर रिक्शे कम हो गए हैं। कारों की संख्या बढ़ गई है। इनमें भी छोटी कारें ज्यादा हैं। पेट्रोल पंप बहुत व्यस्त है। फ्लायओवर पर वाहनों का रेला देखने में बहुत अच्छा लगता है। लड़कियाँ फर्राटे से दुपहिया वाहनों पर आ-जा रही हैं। नुक्कड़ पर कोई बेकार खड़ा हुआ नहीं दिखता। यहाँ दो होटल हैं। इस समय दोनों होटल खचाखच भरे हुए हैं। एक होटल में एक रोबोट बैरे का काम कर रहा है। इस तरह मेरे चारों ओर का वातावरण चहलपहल से भरा हुआ है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में दीजिए :

प्रश्न 1.
चिराग जैन के सवाल का जवाब डॉ. कलाम ने क्या दिया?.
उत्तर :
चिराग जैन ने पूछा था कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है? डॉ. कलाम ने उत्तर दिया कि भारत को सन् 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना और देश के एक अरब से अधिक नागरिकों को सुखी बनाना ही आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 2.
प्रवासी भारतीय मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना कैसे विकसित करें?
उत्तर :
प्रवासी भारतीय बृहद (विशाल) भारतीय परिवार के ही अंग हैं। वे । अपने देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहकर मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना विकसित कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
डॉ. कलाम के अनुसार किसानों, मजदूरों और कलाकारों का राष्ट्र में क्या महत्त्व है?
उत्तर :
डॉ. कलाम के अनुसार किसान, मजदूर और कलाकार राष्ट्र के अभिन्न अंग हैं। राष्ट्र के निर्माण में इन सबकी सेवाओं की आवश्यकता है और इन सबका समान महत्त्व है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य ने छात्रों को किसका जीवंत उदाहरण दिया?
उत्तर :
शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य ने छात्रों को पक्षी के उड़ने की क्रिया का जीवंत उदाहरण दिया।

प्रश्न 2.
डॉ. कलाम किस भाषा को पढ़ाई का उत्तम माध्यम मानते हैं?
उत्तर :
डॉ. कलाम मातृभाषा को पढ़ाई का उत्तम माध्यम मानते हैं।

प्रश्न 3.
डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर :
डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प, जी-तोड़ मेहनत और साहस के साथ निश्चित दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 4.
डॉ. कलाम की दृष्टि में साहस की परिभाषा क्या है?
उत्तर :
डॉ. कलाम की दृष्टि में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को संकट से बचाना ही साहस है।।

प्रश्न 5.
कौन-सी मान्यता जनसंख्या वृद्धि को रोकने में सहायक है?
उत्तर :
‘छोटा परिवार – सुखी परिवार’ की मान्यता जनसंख्या वृद्धि को रोकने में सहायक है।

प्रश्न 6.
हमें विघ्न-बाधाओं को कैसे पराजित करना चाहिए?
उत्तर :
हमें कठोर परिश्रम और अपने उत्कृष्ट कार्यों से विघ्न-बाधाओं को पराजित करना चाहिए।

प्रश्न 7.
महात्मा गांधी के राजनीतिक सिद्धांत की क्या विशेषता थी?
उत्तर :
महात्मा गांधी के राजनीतिक सिद्धांत की यह विशेषता थी कि उन्होंने अपने राजनीतिक सिद्धांत में निष्ठा के साथ सत्य, अहिंसा और नि:स्वार्थ भावना भी शामिल की थी।

प्रश्न 8.
डॉ. कलाम के अनुसार किसानों, मजदूरों और कलाकारों का राष्ट्र में क्या महत्त्व है?
उत्तर :
डॉ. कलाम के अनुसार किसान, मजदूर और कलाकार राष्ट्र के अभिन्न अंग हैं। राष्ट्र के निर्माण में इन सबकी सेवाओं की आवश्यकता है और इन सबका समान महत्त्व है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य ने छात्रों को किसका जीवंत उदाहरण दिया?
उत्तर :
शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य ने छात्रों को पक्षी के उड़ने की क्रिया का जीवंत उदाहरण दिया।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 2.
डॉ. कलाम किस भाषा को पढ़ाई का उत्तम माध्यम मानते हैं?
उत्तर :
डॉ. कलाम मातृभाषा को पढ़ाई का उत्तम माध्यम मानते हैं।

प्रश्न 3.
डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर :
डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प, जी-तोड़ मेहनत और साहस के साथ निश्चित दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

प्रश्न 4.
डॉ. कलाम की दृष्टि में साहस की परिभाषा क्या है?
उत्तर :
डॉ. कलाम की दृष्टि में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को संकट से बचाना ही साहस है।।

प्रश्न 5.
कौन-सी मान्यता जनसंख्या वृद्धि को रोकने में सहायक है? .
उत्तर :
‘छोटा परिवार – सुखी परिवार’ की मान्यता जनसंख्या वृद्धि को रोकने में सहायक है।

प्रश्न 6.
हमें विघ्न-बाधाओं को कैसे पराजित करना चाहिए?
उत्तर :
हमें कठोर परिश्रम और अपने उत्कृष्ट कार्यों से विघ्न-बाधाओं को पराजित करना चाहिए।

प्रश्न 7.
महात्मा गांधी के राजनीतिक सिद्धांत की क्या विशेषता थी?
उत्तर :
महात्मा गांधी के राजनीतिक सिद्धांत की यह विशेषता थी कि उन्होंने अपने राजनीतिक सिद्धांत में निष्ठा के साथ सत्य, अहिंसा और नि:स्वार्थ भावना भी शामिल की थी।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 8.
मंच पर बड़ी कुर्सी का न होना किस बात का सूचक था?
उत्तर :
मंच पर बड़ी कुर्सी का न होना इस बात का सूचक था कि भविष्य में अनुत्पादक वस्तु पर अनावश्यक खर्च नहीं होंगे।

सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

(1) हम जिस भाषा में सोचते हैं, उसी में …
(अ) स्वप्न देख सकते हैं।
(ब) मित्रों से वार्तालाप कर सकते हैं।
(क) अपनी बात सहजता से व्यक्त कर सकते हैं।
उत्तर :
हम जिस भाषा में सोचते हैं, उसी में अपनी बात सहजता से व्यक्त कर सकते हैं

(2) लक्ष्य निर्धारित करने का तात्पर्य है कि …
(अ) आप क्या बनना चाहते हैं, इसे निश्चित कर लें।
(ब) आप अपने पारिवारिक व्यवसाय को अच्छी तरह समझ लें।
(क) आप घर के बड़ों की रुचि के अनुसार पेशा चुन लें।
उत्तर :
लक्ष्य निर्धारित करने का तात्पर्य है कि आप क्या बनना चाहते हैं, इसे निश्चित कर लें

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

(3) विकास स्वयं जनसंख्या वृद्धि को रोकने की ….
(अ) एक युक्ति है।
(ब) अचूक औषधि है।
(क) प्रक्रिया है।
उत्तर :
विकास स्वयं जनसंख्या वृद्धि को रोकने की अचूक औषधि है

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(दूरदर्शितापूर्ण, 2020, पात्रता, ज्ञान, अरब)
उत्तर :
(1) यह जरूरी है कि आप निरंतर ज्ञान अर्जित करते रहें।
(2) हमारे देश की जनसंख्या एक अरब से अधिक है।
(3) डॉ. कलाम के अनुसार सन् 2020 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा।
(4) उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी को ऋण देते समय बैंक उसकी पात्रता देखते हैं।
(5) जिम्मेदार राजनीतिज्ञ दूरदर्शितापूर्ण नीतियाँ बनाता है।

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

(1) डॉ. कलाम ने अपनी ……………. कक्षा की यादगार घटना सुनाई।
A. चौथी
B. पाँचवीं
C. छठ्ठी
D. सातवीं
उत्तर :
B. पाँचवीं

(2) डॉ. कलाम की उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम की ……………. में हुई।
A. संस्थाओं
B. प्रथाओं
C. कथाओं
D. पाठशालाओं
उत्तर :
A. संस्थाओं

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

(3) आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कौन-सी है?’ यह प्रश्न ……………..ने किया।
A. पराग जैन
B. विराग जैन
C. चिराग जैन
D. अनुराग जैन
उत्तर :
C. चिराग जैन

(4) हमारे पास सन् 2020 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सुनियोजित …………….. भी उपलब्ध है।
A. नक्शा
B. धन
C. सामान
D. खाका
उत्तर :
D. खाका

(5) राष्ट्रीय ……………… की बात भी विजन 2020 का एक अभिन्न अंग है।
A. एकता
B. सुरक्षा
C. प्रगति
D. शिक्षा
उत्तर :
B. सुरक्षा

निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्द छाँटिए तथा उनके प्रकार भी बताइए :

(1) हम पाठशाला जाएँगे।
(2) यह मेरी किताब है।
(3) कोई आ रहा है।
(4) तुम्हें क्या चाहिए?
(5) यह मीना है जिसने कल गीत गाया था।
(6) मैं स्वयं चला जाऊँगा।
उत्तर :
(1) हम – पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) यह – निश्चयवाचक सर्वनाम
(3) कोई – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(4) तुम्हें – पुरुषवाचक सर्वनाम
(5) यह, जिसने – संबंधवाचक सर्वनाम
(6) मैं – पुरुषवाचक सर्वनाम
स्वयं – निजवाचक सर्वनाम

कोष्ठक में दिए गए सर्वनाम शब्दों के उचित रूप से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(1) यह कार्य मुझसे नहीं हो सकेगा।
(2) पापा ने तुम्हें बुलाया है।
(3) जो लड़की यहाँ खड़ी है, मैं उसे नहीं जानता।
(4) लगता है इसे मेरी बात अच्छी नहीं लगती।
(5) यह काम किन लोगों ने किया?

सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के  Summary in Hindi

डॉ. कलाम के बचपन की घटना : तब डॉ. कलाम पाँचवीं कक्षा में थे। उनके एक शिक्षक श्री शिवसुब्रह्मण्य अय्यर विद्यार्थियों को रामेश्वरम् के समुद्रतट पर ले गए। वहाँ उन्होंने पक्षियों के उड़ने की क्रिया बताई। बालक कलाम इससे बहुत प्रभावित हुए।

भाषा के प्रति डॉ. कलाम का दृष्टिकोण : डॉ. कलाम मानते हैं कि शिक्षा का माध्यम मातृभाषा ही होनी चाहिए, क्योंकि विद्यार्थी जिस भाषा में सोचता है, उसी में वह अपनी बात अच्छी तरह से प्रकट कर सकता है। हाँ, वैश्विक स्तर पर संपर्क बनाने के लिए अंग्रेजी जैसी विदेशी भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।

जीवन में सफल होने का मंत्र : पहले यह सोचो कि तुम्हें क्या बनना है। लक्ष्य निश्चित हो जाने पर उसी दिशा में कठिन परिश्रम करने और आनेवाली कठिनाइयों – बाधाओं को जीतने से ही जीवन में सफलता मिलती है। सामान्य आर्थिक स्थिति के बालक भी जी-तोड़ परिश्रम करने और साहसपूर्वक आगे बढ़ने से बड़े व्यक्ति बन सकते हैं।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती : सन् 2020 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाकर अपने एक अरब से अधिक नागरिकों को सुखी बनाने का काम ही आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। देश में पर्याप्त युवाशक्ति और पर्याप्त संसाधन होने से इस चुनौती का सामना करना कठिन नहीं है।

बढ़ती जनसंख्या पर काबू और बेरोजगारी निवारण : डॉ. कलाम के अनुसार स्त्री-शिक्षा का विस्तार, ‘छोटा परिवार – सुखी परिवार’ की मान्यता और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग-धंधों की स्थापना से जनसंख्या पर काबू पाया जा सकेगा और बेरोजगारी भी दूर होगी।

नेताओं को सीख : डॉ. कलाम कहते हैं कि हमारे नेताओं को कठिन परिश्रम और अपने उत्कृष्ट और पारदर्शी कार्यों से लोगों का विश्वास प्राप्त करना चाहिए। उन्हें गरीबी की रेखा के नीचे रहे हुए लोगों की उन्नति के लिए भी प्रयास करना चाहिए।

सेना में महिलाओं की बराबरी : भारतीय सेना में पुरुषों और महिलाओं की नियुक्तियों में भेदभाव नहीं किया जाता। आज सेना में महिलाएँ भी उच्च स्तरीय सेवा प्रदान कर रही हैं।

सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के  Summary in English

An event from Dr Kalam’s childhood : Once when Dr Kalam was in standard five, his teacher Sivasubramania Iyer took the students to the sea-shore. He showed them how the birds fly. Kalam was impressed to see it.

Dr Kalam’s view for the languages : Dr Kalam believes that medium of education should be mother tongue because the child can present (express) his views in the language in which he / she thinks. It is also necessary to learn foreign language like English with a view to keeping link on world level.

A motto of success in Life : First of all, you think what you want to become. Once when your aim is fixed, work hard in that direction to reach your aim. You will surely get success in your life, if you overcome the difficulties on your way to success. Even the poor children can be great persons by working hard.

The biggest challenge for India : The biggest challenge for our country is to make the nation developed and make millions of people happy by 2020. It is not so difficult to reach the goal because we have enough youth power and resources.

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

Control on population, solution of unemployment : According to Dr Kalam, women education, the belief ‘small family is a happy family and rural development are only ways to control on over population and unemployment.

To the leaders : Dr Kalam says that leaders should get trust of the people by their hard and sincere work and by their transparent and excellent administration. They should try to uplift the BPL (Below Poverty Level) people.

Equal role of women in army : There is no partiality to appoint men and women in Indian army. Today women are also performing their services at high level in army.

सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के  Summary in Gujarati

ગુજરાતી સારાંશ :

ડૉ. કલામના બાળપણની ઘટના તે વખતે ડૉ. કલામ પાંચમા ધોરણમાં ભણતા હતા. તેમના એક શિક્ષક શિવસુબ્રહ્મણ્ય અય્યર વિદ્યાર્થીઓને રામેશ્વરના સમુદ્રતટે લઈ ગયા. ત્યાં તેમણે પક્ષીઓની ઊડવાની ક્રિયા બતાવી. બાળક કલામ આ જોઈને ખૂબ પ્રભાવિત થયા.

ભાષા તરફ ડૉ. કલામનો દષ્ટિકોણ: ડૉ. કલામ માને છે કે શિક્ષણનું માધ્યમ માતૃભાષા જ હોવું જોઈએ, કારણ કે વિદ્યાર્થી જે ભાષામાં વિચારે છે, તેમાં જ તે પોતાની વાત સારી રીતે પ્રકટ કરી શકે છે. વિશ્વસ્તરે સંપર્ક જાળવવા માટે અંગ્રેજી જેવી વિદેશી ભાષા પણ જાણવી જરૂરી છે.

જીવનમાં સફળતાનો મંત્ર: પહેલાં તમે એ વિચારો કે તમારે શું બનવું છે. લક્ષ્ય નિશ્ચિત થઈ જાય ત્યાર પછી તે દિશામાં કઠોર પરિશ્રમ કરવાથી અને તેમાં આવનારી મુસીબતો ઉપર વિજય મેળવવાથી જીવનમાં સફળતા મળે છે. સામાન્ય આર્થિક સ્થિતિનાં બાળકો પણ સખત પરિશ્રમ કરીને અને સાહસથી આગળ વધીને મોટા માણસ બની જાય છે.

ભારતની સામે સૌથી મોટો પડકાર ઈ. સ. 2020 સુધી દેશને એક વિકસિત રાષ્ટ્ર બનાવીને પોતાના એક અબજ નાગરિકોને સુખી કરવાનું કામ જ આજે આપણી સામે સૌથી મોટો પડકાર છે. દેશમાં પર્યાપ્ત યુવાશક્તિ અને પર્યાપ્ત સંસાધન હોવાથી આ પડકારનો સામનો કરવાનું કામ મુશ્કેલ નથી.

વધતી જતી વસ્તી પર કાબૂ અને બેકારીનું નિવારણઃ ડૉ. કલામ અનુસાર સ્ત્રીશિક્ષાનો વિસ્તાર, નાનું કુટુંબ, સુખી કુટુંબની માન્યતા અને ગ્રામીણ ક્ષેત્રોમાં ઉદ્યોગ ધંધાની સ્થાપનાથી વધતી જતી વસ્તી પર કાબૂ મેળવી શકાશે અને બેકારી પણ દૂર થશે.

નેતાઓને બોધઃ ડૉ. કલામ કહે છે આપણા નેતાઓએ કઠોર પરિશ્રમ અને પોતાના ઉત્કૃષ્ટ તેમજ પારદર્શક કામો દ્વારા લોકોનો વિશ્વાસ પ્રાપ્ત કરવો જોઈએ. તેમણે ગરીબીની રેખી નીચે જીવતા લોકોની ઉન્નતિ માટે પ્રયત્ન કરવો જોઈએ.

સેનામાં મહિલાઓનો સમાન ફાળોઃ ભારતીય સેનામાં પુરુષો અને મહિલાઓની નિયુક્તિમાં ભેદભાવ કરવામાં આવતો નથી. આજે સેનામાં મહિલાઓ પણ ઉચ્ચસ્તરીય સેવા પ્રદાન કરી રહી છે.

विषय-प्रवेश

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक हैं। भारत के आधुनिक क्षेपकास्त्रों के निर्माण तथा प्रक्षेपण में उनका बड़ा योगदान रहा है। डॉ. कलाम बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। बच्चों से उन्हें बड़ा लगाव है। इस पाठ में बच्चों ने उनसे विविध विषयों | पर प्रश्न पूछे हैं और डॉ. कलाम ने उनके उत्तर दिए हैं।

शब्दार्थ (Meanings)

जीवंत – जीवित, जीता-जागता; live, alive यादगार – अविस्मरणीय, जिसे भुलाया न जा सके; memorable, unforgettable मस्तिष्क – दिमाग; mind प्रेरणा – प्रोत्साहन; inspiration प्रमुखता – महत्त्व; importance सहजता से – स्वाभाविकता से, आसानी से; naturally, easily सक्षम – समर्थ; able, capable वैश्विक – विश्वसंबंधी; related to the world संपर्क – मेल-जोल, एक-दूसरे से संबंध स्थापित करना; relation, contect नितांत – अत्यंत; excessive, unlimited लक्ष्य – ध्येय; aim, goal समस्या – उलझन; problem महारत – योग्यता, कुशलता; qualification, skill चुनौती – ललकार; a challenge निरंतर – लगातार; constant अर्जित करना – प्राप्त करना; to get, to gain समक्ष – सामने, आगे; in front of परिभाषा – व्याख्या; technical term, terminology परवाह – चिंता; worry आपदा – मुसीबत; a trouble, a difficulty बृहद् – विशाल, महान; vast, great विरासत – धरोहर; inheritance दस्तकार – शिल्पकार, हाथ से कारीगरी करनेवाला व्यक्ति; craftsman अभिन्न – अटूट, जो अलग न हो; undivided दरकार – जरूरत, आवश्यकता; necessity अचूक – व्यर्थ न जानेवाला, निश्चित; sure मान्यता – स्वीकृति, (यहाँ) विचार; belief, (here) thought पर्याप्त – आवश्यकता के अनुसार; enough, sufficient सुनियोजित – अच्छी तरह सोच-समझकर बनाया हुआ; well planned खाका – ढाँचा; structure पात्रता – योग्यता; qualification, merit उत्कृष्ट – उत्तम, श्रेष्ठ; best विघ्न – बाधा, रुकावट; obstacle, trouble दूरदर्शिता – दूर की बात सोचने का गुण; forsightedness पारदर्शी – जिसके आर-पार देखा जा सके, स्वच्छ; transparent, clean बहुगुणक – बहुत महत्त्वपूर्ण; very important उपकरण – साधन; an article, an instrument निष्ठा – श्रद्धा, विश्वास; sincerity, faith, trust अनुत्पादक- जो उत्पादन न करे; unproductive सामरिक- युद्ध से संबंध रखनेवाले; related to a war अतिविशिष्ट- बहुत महत्त्वपूर्ण; very important.

मुहावरे-अर्थ और वाक्य-प्रयोग

प्रश्न 1.
जी-तोड़ मेहनत करना – बहुत मेहनत करना
वाक्य :
यह धंधा जमाने के लिए पिताजी ने जी-तोड़ मेहनत की है।

प्रश्न 2.
महारत हासिल करना – योग्यता प्राप्त करना
वाक्य :
हमें हरेक मुसीबत को जीतने में आवश्यक महारत हासिल कर लेनी चाहिए।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 सवाल बालमन के, जवाब डॉ. कलाम के

प्रश्न 3.
सामना होना – सामने आना, सामने मिलना
वाक्य :
जंगल में घुसते ही युवक का एक शेर से सामना हो गया।

प्रश्न 4.
अचूक औषधि होना – व्यर्थ न जानेवाला उपाय होना
वाक्य :
नियमित व्यायाम. स्वस्थ रहने की अचूक औषधि है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *