GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1 Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 1

GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2 Textbook Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
सूरज की किरणें क्या करती हैं?
उत्तर :
सूरज की किरणें रोज पृथ्वी पर आती हैं और अंधकार को दूर भगाकर सारे संसार को प्रकाशित करती हैं।

प्रश्न 2.
दीपक से आप क्या सीखते हैं?
उत्तर :
दीपक हरदम जलता रहता है। यह अपने आपको जलाकर दूसरों को प्रकाश देता है। उससे हमें यह सीख मिलती है कि हम कष्टों से न घबराएँ। हम खुद कष्ट सहकर ही दूसरों के कष्ट दूर कर सकते हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2

प्रश्न 3.
रेशमा ने अपनी माँ के काम में किस तरह मदद की?
उत्तर :
रेशमा की माँ ने बरतन और डिब्बे उतारकर साफ कर दिए थे। रेशमा ने डिब्बे पर लेबल लगाए। फिर वह एक-एक बरतन और डिब्बा माँ को पकड़ाती गई और माँ उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखती गई। इस प्रकार पहियेदार कुर्सी पर बैठेबैठे रेशमा ने माँ की मदद की।

प्रश्न 4.
माँ ने रेशमा को बाज़ार क्यों भेजा?
उत्तर :
माँ को लड्डू बनाने के लिए कुछ सामान की जरूरत थी। पिताजी दफ्तर चले गए थे। बेटा गोलू अभी बहुत छोटा था। दादा और दादी बहुत बुजुर्ग थे। माँ को परेशान देखकर रेशमा ने माँ से कहा कि आप मुझे सामान की सूची और एक थेली दे दीजिए। सामान मैं ले आऊँगी। रेशमा की आवाज में दृढ़ता थी। वह पहले भी एक बार सामान ला चुकी थी। इसलिए रेशमा पर भरोसा करके माँ ने उसे बाज़ार भेजा।

प्रश्न 5.
राजा भोज किसान से क्यों प्रभावित हुए?
उत्तर :
किसान के पास एक ही बैल था, इसलिए वह दूसरे बैल की जगह अपनी पत्नी को हल में जोतकर हल चला रहा था। राजा भोज चाहते थे कि वह थोड़ी देर के लिए हल चलाना रोककर उनकी बात सुने। तब किसान ने कहा कि उनकी बात सुनने के लिए वह अपना काम नहीं रोकेगा। यदि वे कुछ कहना चाहते हैं तो हल के साथ चलते-चलते कहें।
अपने काम के प्रति किसान की यह लगन देखकर राजा भोज उससे बहुत प्रभावित हुए।

2. कोष्ठक में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(कि, जिसने, और, के लिए, इसलिए, आप)
उत्तर :
(1) यह वही लड़का है जिसने कल गीत गाया था।
(2) अध्यापकजी ने बताया कि कल विद्यालय में अवकाश रहेगा।
(3) उसने बेईमानी की इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया।
(4) निर्धारित तिथि और नक्षत्र में मुझे विशेष जड़ीबूटियों को लाने के लिए घने वन में जाना होगा।

3. निम्नलिखित वर्षों से प्रारंभ होनेवाले अन्य शब्द बनाइए :

अ-आम, आग, आशिष, अमृत, अनिल।
ह – हितेश, हेमा, होली, हौसला, होश ।
म – माँ, महीना, महेश, महल, मौका।
द – दाग, दाल, देवता, दौलत, दीवार ।
ब – बचपन, बगीचा, बारिश, बादल, बोली।
द्व -द्वार, द्वारिका, द्वादशी, द्वापर, द्वारा।

4. समान तुकवाले शब्द बनाइए :

दुर्गुण – निर्गुण, सद्गुण, अवगुण, प्रगुण, बहुगुण
सुनकर – पढ़कर, चलकर, लिखकर, हँसकर, जलकर

5. अपने मित्रों के साथ आप किसी-न-किसी मेले में गये होंगे, उसका वर्णन अपने शब्दों में लिखिए :

मेले में एक घंटा

मेरे गाँव के पास एक नदी है। नदी के किनारे भगवान शिव का मंदिर है। हर साल सावन के महीने के पहले सोमवार को यहाँ मेला लगता है। इस साल मैं अपने मित्र कमल के साथ उस मेले में गया था।

मेले में आसपास के गाँवों से बहुत-से लोग आए हुए थे। मेले में चारों ओर दुकानें सजी हुई थीं। कई लोग मिठाइयाँ खरीद रहे थे। कपड़े, बर्तन और चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ थी। बच्चे बहुत खुश दिखाई दे रहे थे, मानो यह मेला उन्हीं के लिए लगा हो। कई बच्चे खिलौने खरीद रहे थे। कुछ झूला झूल रहे थे। कई लोग जादूगर और मदारी के खेल देख रहे थे। हमें मेले में बहुत मजा आया। हमने मेले में रसगुल्ले खाए। हम झूले पर भी खूब झूले। फिर थोड़ी देर तक इधर-उधर घूमकर घर की तरफ रवाना हुए।

GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2

6. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1) आँखों का तारा होना – बहुत प्यारा होना
वाक्य : छोटा गोलू अपनी माँ की आँखों का तारा है।

(2) माथा ठनकना – अनिष्ट की आशंका होना
वाक्य : अचानक पुलिस को दुकान में आते देखकर सेठजी का माथा ठनका।

(3) अनसुनी करना – ध्यान न देना
वाक्य : दुराचारी पुत्र ने पिता की बात अनसुनी कर दी।

(4) मन डोलना – विचलित होना, लालच उत्पन्न होना
वाक्य : अपार धनराशि देखकर उसका मन डोल गया।

7. निम्नलिखित वाक्यों का वचन-परिवर्तन करके फिर से लिखिए :

(1) नदी बहती है।
(2) महिलाएँ पूजा कर रही हैं।
(3) पेड़ पर कबूतर बैठा है।
(4) उसने खाना खा लिया है।
(5) वे आ रहे हैं।
उत्तर :
(1) नदियाँ बहती हैं।
(2) महिला पूजा कर रही है।
(3) पेड़ पर कबूतर बैठे हैं।
(4) उन्होंने खाना खा लिया है।
(5) वह आ रहा है।

8. निम्नांकित संकेतों को पहचानकर उनके नाम लिखिए :
GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2 .1
उत्तर :
(1) खतरा
(2) आगे बम्प है
(3) रेलवे फाटक
(4) पेट्रोल पंप

GSEB Solutions Class 6 Hindi पुनरावर्तन 2

9. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों का भावार्थ लिखिए :

दीपक को देखो कैसे यह हरदम जलता रहता है। अपना अंतर जला-जलाकर रोशन जग को करता है।
उत्तर :
दीपक को देखो। वह हरदम कैसे जलता रहता है! वह अपना हृदय जलाता रहता है, लेकिन दुनिया को उजाला देता है।

10. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1) सूरज (2) धरती (3) पेड़ (4) किसान (5) फसल
उत्तर :
(1) सूरज – सूरज हमें प्रकाश देता है।
(2) धरती- हम सब धरती माँ के बच्चे हैं।
(3) पेड़-पेड़ हमारे मित्र हैं।
(4) किसान – किसान खेती करता है।
(5) फसल – इस साल फसल अच्छी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *