GSEB Class 9 Hindi Vyakaran अशुद्ध और शुद्ध वाक्य

   

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 9 Solutions Vyakaran अशुद्ध और शुद्ध वाक्य Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 9 Hindi Vyakaran अशुद्ध और शुद्ध वाक्य

लिंग, वचन, विभक्ति आदि के गलत प्रयोग से वाक्य अशुद्ध होते हैं। यहाँ कुछ अशुद्ध और शुद्ध वाक्य दिए गए हैं। इनका ध्यान से अध्ययन कीजिए।

अशुद्ध वाक्य शद्ध वाक्य
1. छात्रों ने गुरुजी को एक फूलों की माला पहनाई। छात्रों ने गुरुजी को फूलों की एक माला पहनाई।
2. यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है। यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।
3. माँ ने लड़की के बुलाया। माँ ने लड़की को बुलाया।
4. उसका औसू रुकते ही नहीं। उसके आंसू रुकते ही नहीं।
5. मेरा प्राण संकट में आ गया। मेरे प्राण संकट में आ गये।
6. तुम्हारी स्कूल कहाँ है? तुम्हारा स्कूल कहाँ है?
7. यह मेरी कालेज है। यह मेरा कालेज है।
8. उसका नाक लम्बा है। उसकी नाक लम्बी है।
9. आत्मा नहीं मरता। आत्मा नहीं मरती।
10. बंबई की बाज़ार अच्छी है। बंबई का बाज़ार अच्छा है।
11. तुमने झूठ क्यों बोली? तुम झूठ क्यों बोले?
12. वह आदमी को दौलत का घमंड है। उस आदमी को दौलत का घमंड है।
13. मैं मेरा काम करता हूँ। मैं अपना काम करता हूँ।
14. तलवार एक उपयोगी अस्त्र है। तलवार एक उपयोगी शस्त्र है।
15. उसके मुंह से फूल गिरते हैं। उसके मुंह से फूल झड़ते हैं।
16. घर आता है वह आदमी। वह आदमी घर आता है।
17. आज वहां मीना ने जाना है। आज वहाँ मीना को जाना है।
18. वह बुद्धिमान स्त्री है। वह बुद्धिमती स्त्री है।
19. वृक्षों पर कोयल बोल वृक्ष पर कोयल कूक रही है।
20. उसे कितना आम चाहिए। उसे कितने आम चाहिए?
21. बेटी तो पराया धन होता हैन? बेटी तो पराया धन होती है।
22. सविता ने चंद्रिका को बुलायी। सविता ने चंद्रिका को बुलाया।
23. यह घर में कौन रहता है? इस घर में कौन रहता है?
24. रघुवीर को एक लड़की रघुवीर के एक लड़की हुई है।
25. मेरा नाम श्रीमनोजकुमार है। मेरा नाम मनोजकुमार है।
26. आप यहाँ बैठो। आप यहाँ बैठिए।
27. वह बड़ा चालाक है। वह बहुत चालाक है।
28. यद्यपि वह निर्धन है परंतु ईमानदार है। यद्यपि वह निर्धन है, फिर भी ईमानदार है।
29. जो करेगा वह भरेगा। जो करेगा, वही भरेगा।
30. पुलिस के आते ही चोर दुम उठाकर भाग गया। पुलिस के आते ही चोर दुम दबाकर भाग गए।

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran अशुद्ध और शुद्ध वाक्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *