GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

   

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 11 Solutions Chapter 18 पहली चूक Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 11 Hindi Textbook Solutions Chapter 18 पहली चूक

GSEB Std 11 Hindi Digest पहली चूक Textbook Questions and Answers

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित दिए गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
लेखक ने किस व्यवसाय को उत्तम व्यवसाय कहा है. ?
(क) खेती
(ख) कपड़े (बनाई)
(ग) लोहे
(घ) पशुपालन
उत्तर :
लेखक ने खेती के व्यवसाय को उत्तम व्यवसाय कहा है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 2.
इनमें से गोबर का स्थान कहाँ है ?
(क) पंचभूत
(ख) पंचगव्य
(ग) पंचवटी
(घ) पंचदेव
उत्तर :
इनमें से गोबर का स्थान पंचगव्य में है।

प्रश्न 3.
लेखक किसका शौकीन है ?
(क) खेल खेलने का
(ख) पढ़ने का
(ग) सिनेमा देखने का
(घ) घूमने का
उत्तर :
लेखक सिनेमा देखने का शौकीन है।

प्रश्न 4.
लेखक ने बाज़रा को क्या समझा था ?
(क) आदमी
(ख) पेड़
(ग) जानवर
(घ) पक्षी
उत्तर :
लेखक ने बाजरा को आदमी समझा था।

प्रश्न 5.
लेखक शहर जाकर क्या करना चाहते थे?
(क) व्यवसाय
(ख) अध्यापन
(ग) खेती
(घ) रिसर्च
उत्तर :
लेखक शहर जाकर रिसर्च करना चाहते थे।

2. निम्नलिखित दिए गये विधानों की पूर्ति उचित विकल्प चुनकर कीजिए :

प्रश्न 1.
बेटा यह खेती का पेशा तुमसे नहीं चलेगा। यह तो हम जैसे ……………. है।
(क) जाहिलों के लिए
(ख) समझदारों के लिए
(ग) अनपढ़ों के लिए
(घ) शिक्षित लोगों के लिए
उत्तर :
बेटा यह खेती का पेशा तुमसे नहीं चलेगा। यह तो हम । जैसे जाहिलों के लिए है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 2.
अध्ययन करते-करते मैं इस नतीजे पर पँहुचा कि आदर्श खेती गाँव में ………….. ।
(क) हो सकती है
(ख) नहीं हो सकती है
(ग) आसानी से हो सकती है.
(घ) मुश्किल से हो सकती है
उत्तर :
अध्ययन करते-करते मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि आदर्श खेती गाँव में नहीं हो सकती है।

प्रश्न 3.
मेरे मुँह से पवित्रता की बात सुनते ही चचा …………..
(क) आश्चर्य चकित रह गए।
(ख) दंग रह गए।
(ग) भौचक्के रह गए।
(घ) सोचते रह गए।
उत्तर :
मेरे मुंह से पवित्रता की बात सुनते ही चचा दंग रह गए।

प्रश्न 4.
दूसरे दिन से ही मुझे इस बात की चिंता हुई कि ऐसी चूक मुझ से कहीं ………….. ।
(क) तीसरी बार न हो जाय।
(ख) वापस न हो जाय।
(ग) दुबारा न हो जाये।
(घ) फिर से न हो जाए।
उत्तर :
दूसरे दिन से ही मुझे इस बात की चिंता हुई कि ऐसी चूक मुझसे कहीं दुबारा न हो जाए।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
लेखक कौन-सी कहावत कई बार सुन चुके थे ?
उत्तर :
लेखक निम्नलिखित कहावत कई बार सुन चुके थे उत्तम खेती, मध्यम बान, अधम चाकरी, भीख निदान।
(सबसे उत्तम व्यवसाय खेती है, मध्यम व्यापार है। नौकरी निम्न कोटि का कार्य है और भीख सबसे निकृष्ट है।)

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 2.
लेखक को बीज और खाद खरीदने कहाँ जाना पड़ा ?
उत्तर :
लेखक को बीज और खाद खरीदने के लिए पहले बीजगोदाम और बाद में शहर जाना पड़ा।

प्रश्न 3.
लेखक ने बाजरे को क्या-क्या समझा ?
उत्तर :
लेखक ने बाजरे को आदमी और छायादार पेड़ समझा।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
लेखक के चाचा ने लेखक को क्या समझाया ?
उत्तर :
लेखक के चाचा ने लेखक को समझाया कि खेती का. काम है तो बड़ा उत्तम पर अंग्रेजी पढ़कर खेत नहीं जोता जा सकता। खेती के काम में दिन-रात पानी और पसीना, मिट्टी और गोबर से खेलना पड़ता है। यह उन जैसे पढ़े-लिखें लोगों का काम नहीं है। खेती में अरहर की दूँठियों पर घूमना-फिरना होता है।

प्रश्न 2.
लेखक के चाचा का खेत कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर :
लेखक के चाचा का खेत गाँव के दक्खिन की ओर रमेसर की बाग के आगे से जानेवाले गलियारे से पश्चिम की ओर फूटनेवाली राह से उत्तर की ओर जानेवाली मेंड के पूरब गन्ने के खेत के पासवाले बाजरे के खेत के पास है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 3.
कुआँ देखकर लेखक ने क्या किया ?
उत्तर :
लेखक अपने चाचा द्वारा बताए गए मार्ग से अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते के पास उन्हें एक कुआं दिखाई दिया। उन्होंने फिल्मों में देखा था कि हीरोइन कुएं पर पानी भरती है और हीरो खेत की ओर जाते हुए उससे बातें करता है। यह सोचकर लेखक ने सीटी बजाई। पर कुआं सुनसान था ऐसा कुछ नहीं हुआ।

प्रश्न 4.
रामचरन जोर-जोर से क्यों हँसने लगा ?
उत्तर :
लेखक ने खेत की मेड़ पर खड़े रामचरन से पूछा कि क्या उसका नाम बाजरा है, तो रामचरन को घबराहट हुई और उसने कहा, “मेरा नाम तो रामचरन है।” लेखक ने जब उससे फिर पूछा कि ‘तो मुझे बताओ कि वह बाजरा कौन है?’ तो उसकी यह बात सुनकर रामचरन जोर से हँसने लगा।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के सविस्तार उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
चाचा को खेती का महत्त्व बताने के लिए लेखक ने कौन-कौन से उदाहरण दिए ?
उत्तर :
लेखक के चाचा ने खेती को जाहिलों का पेशा बताया था। तब लेखक ने उनसे कहा कि यह जाहिलों का पेशा नहीं है। बड़े-बड़े लोगों ने खेती की प्रशंसा की है। कार्लाइल ने इस पर लेख लिखे हैं। टालस्टाय तो स्वयं किसान ही बन गए थे। कवि वाल्टेयर खुद बागवानी करता था। ग्लैडस्टन लकड़ी चीरता था। अपने देश में भी गौतम ऋषि गेहूँ की खेती करते थे। इसलिए खेती को उत्तम व्यवसाय मानना चाहिए। इस प्रकार खेती का महत्त्व बताने के लिए लेखक ने खेती करनेवाले कई महापुरुषों के उदाहरण दिए।

प्रश्न 2.
सिनेमा द्वारा किस प्रकार की खेती की शिक्षा मिलती है. ?
उत्तर :
सिनेमा में बड़े-बड़े हीरो खेत जोतते-जोतते गाने गाते हैं। हीरोइन टोकरी में रोटी लेकर खेत पर आती है। हरी-भरी फसल में दोनों आँख-मिचौनी का खेल खेलते हैं। फसल काटते समय हीरोइन के साथ बहुत-सी लड़कियाँ नाचती और गाती हैं। वे नाचती जाती हैं और फसल अपने आप कटती जाती हैं। इस प्रकार सिनेमा द्वारा खेती की शिक्षा मिलती है।

प्रश्न 3.
लेखक को देहात से क्यों निराशा हुई ?
उत्तर :
चाचा के बताए अनुसार लेखक अपने खेत की ओर जा रहे थे। कुआर का महीना था। लेखक को सिनेमा जैसा वातावरण लग रहो था। आगे उन्हें एक कुओं दिखाई दिया। उन्हें सिनेमा का वह दृश्य याद आया जिसमें हीरोइन कुएँ पर पानी भरती है और खेत की ओर जाते हुए हीरो उससे बातें करता है। लेखक ने भी रुककर सीटी बजाई, पर कुआँ सुनसान बना रहा। न वहाँ किसी के पायल झनके और न कोई घड़ा फूटा। खेतों में आँख-मिचौनी का दृश्य भी दिखाई न दिया। हीरो के कोरस के गीत भी सुनाई नहीं दिए। लेखक को यह नीरसता पसंद न आई, इसलिए उन्हें देहात से निराशा हुई।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 4.
लेखक को बार-बार शहर क्यों जाना पड़ा ?
उत्तर :
लेखक बीज और खाद खरीदने के लिए बीजगोदाम गया। वहाँ के कर्मचारी शहर गए हुए थे। इसलिए लेखक को भी शहर जाना पड़ा। लेखक को अपने खेतों में अच्छे हलों से जोताई करानी थी। अच्छे हल खरीदने के लिए वह शहर गया। लेखक को नहर में नया पाइपं लगवाना था। उसके लिए नहर के बड़े इंजीनियर से मंजूरी लेने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ा। कीटाणुनाशक दवाएं खरीदने के लिए भी लेखक शहर गया। लेखक को कृषि विभाग के एक कर्मचारी की शिकायत करनी थी। उसके लिए भी उन्हें शहर का चक्कर लगाना पड़ा। इस प्रकार खेती से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए लेखक को बार-बार शहर जाना पड़ा।

प्रश्न 5.
पहली चूक किससे हुई, और कैसे ?
उत्तर :
चाचा ने लेखक से कहा कि वे आदमी को पहचानने में कभी गलती नहीं करते, पर लेखक को पहचानने में उन्होंने गलती की। यह उनसे पहली चूक हुई। इस पर लेखक ने कहा – “चूक आपसे नहीं, मुझसे हुई। पहली चूक मुझसे तब हुई थी जब मैंने बाजरे को पहले आदमी समझा और बाद में उसे छायादार पेड़ समझता रहा। इस प्रकार पहली चूक करने का अपराध आपसे नहीं मुझसे हुआ है।” इस प्रकार लेखक को पहचानने में चाचा ने पहली चूक की तो लेखक से बाजरे को पहचानने में पहली चूक हुई।

6.

प्रश्न 1.
विलोम शब्द लिखिए :

  1. प्रशंसा
  2. उन्नति
  3. सुनसान
  4. निराशा

उत्तर :

  1. प्रशंसा × निंदा
  2. उन्नति × अवनति
  3. सुनसान × आबाद
  4. निराशा × आशा

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 2.
प्रत्यय अलग करके मूल शब्द लिखिए :

  1. प्रभावित
  2. लड़कियाँ
  3. मित्रता
  4. वैज्ञानिक
  5. प्रसन्नतापूर्वक

उत्तर :

  1. प्रभावित – इत
  2. लड़कियाँ – इयाँ
  3. मित्रता – ता
  4. वैज्ञानिक – इक
  5. प्रसन्नतापूर्वक – ता, (पूर्वक)

GSEB Solutions Class 11 Hindi पहली चूक Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
खेती के पेशे में किनसे खेलना पड़ता है?
उत्तर :
खेती के पेशे में दिन-रात पानी, पसीना, मिट्टी और गोबर से खेलना पड़ता है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

प्रश्न 2.
लेखक को खेती करने की शिक्षा किससे मिली थी?
उत्तर :
लेखक को खेती करने की शिक्षा सिनेमा से मिली थी।

प्रश्न 3.
लेखक ने अधेड़ किसान से क्या पूछा?
उत्तर :
लेखक ने अधेड़ किसान से पूछा, “आपका नाम बाजरा तो नहीं है?”

व्याकरण

समानार्थी शब्द लिखिए :

  • उत्तम = श्रेष्ठ
  • अधम = निकृष्ट, निम्न
  • निदान = आखिर, तुच्छ
  • कुदरत = भाग्य, प्रकृति
  • पेशा = व्यवसाय
  • जाहिल = निकम्मा, अनपढ़
  • उन्नति = प्रगति
  • चूक = भूल

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

विरुद्धार्थी शब्द लिखिए :

  • उत्तम × अधम
  • मधुर × कटु
  • हल्का × भारी
  • मित्रता × शत्रुता
  • चूक × अचूक
  • समस्या × समाधान
  • उचित × अनुचित

शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :

  • विमुख – वि
  • व्यवसाय – वि
  • विभाग – वि
  • दुबारा – दु
  • निराशा – निर्
  • अनपढ़ – अन
  • विग्रह – वि
  • अनुचित – अन्

शब्दों में से प्रत्यय अलग कीजिए :

  • छायादार – दार
  • घबराहट – आहट

पहली चूक Summary in Gujarati

ભાવાત્મક અનુવાદ :

લાચારીથી ગામમાં રહેવાનો નિર્ણય લેખકને બી.એ. પાસ ક્ય પછી શહેરમાં કોઈ નોકરી મળતી નથી, એટલે તે ગામમાં જઈને ખેતી કરવાનો નિર્ણય કરે છે. કાકાની સલાહ: લેખકના કાકા તેને સમજાવે છે કે ખેતીનો વ્યવસાય તેનાથી નહીં થઈ શકે. એ ભણેલા-ગણેલા માણસોનું કામ નથી, અભણ-અણસમજુ લોકોનું કામ છે, પરંતુ લેખક તેમને પોતાની વાતોથી પ્રભાવિત કરી લે છે.

લેખક ખેતરોમાં બીજે દિવસે લેખક પોતાના કાકા દ્વારા દેખાડેલા માર્ગે તેમના ખેડાઈ રહેલા ખેતરે જાય છે. માર્ગમાં તેમને ગામડા વિશે ફિલ્મોમાં બતાવવામાં આવતાં દશ્ય જોવા મળતાં નથી. તેથી તેમને તો ગામડા પ્રત્યે ભારે નિરાશા થાય છે.

હાસ્યપાત્ર: કાકા દ્વારા બતાવેલી વસ્તુઓને આધારે લેખક ખેતરની પાસે પહોંચી જાય છે. કાકાએ કહ્યું હતું કે જ્યાં બાજરો ઊભો છે, ત્યાં પાસે જ તેમનું ખેતર છે. લેખક ત્યાં ઊભેલા એક ખેડૂતને પૂછે છે, “આપનું નામ બાજરો તો નથી ?” ખેડૂત આ સાંભળીને વિમાસણમાં પડી જાય છે અને કહે છે કે તેનું નામ તો રામચરણ છે. જ્યારે લેખક તેને કહે છે કે તેઓ બાજરાના વૃક્ષનો છાંયડો શોધી રહ્યા છે, જેની પાસે તેમના કાકાનાં ખેતર છે. આ સાંભળીને તે તેમના અજ્ઞાન પર ખડખડાટ હસવા લાગે છે.

શહેરના વારંવાર આંટાફેરા લેખકને ખેતીસંબંધી બીજ, ખાતર, હળ, સિંચાઈની પાઇપ, કીટનાશક દવાઓ વગેરે ખરીદવા અને કૃષિ વિભાગના કર્મચારીની ફરિયાદ કરવા માટે શહેરના એટલા આંટા મારવા પડે છે કે આ બધાથી વિમુખ થઈ જઈને તેઓ વૈજ્ઞાનિક રીતે ખેતી કરવા માટે શહેરના માર્ગ પકડે છે.

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

पहली चूक Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

कल्पना के गांव और वास्तविक गाँव में जमीन आसमान का अंतर होता है। कुछ शहरी लोग फिल्मों में दर्शाए और पुस्तकों में लिखे गए गावों के आकर्षक दृश्यों और वर्णनों से प्रभावित होकर गावों में रहकर खेती करने का निश्चय करते हैं, पर वहाँ की वास्तविकता से सामना होने पर उनका मोह भंग हो जाता है और वे हँसी के पात्र बनकर अंत में शहर का रास्ता पकड़ लेते हैं। प्रस्तुत रचना में लेखक ने यही बताने का प्रयास किया है।

मुहावरे – अर्थ और वाक्य-प्रयोग

आँख मिचौनी खेलना – लुका-छिपी का खेल खेलना
वाक्य : शिकारी और शेर जंगल में आँख मिचौनी खेल रहे थे।

राह फूटना – रास्ता निकलना
वाक्य : सड़क से गांव में जाने के लिए एक राह फूटती है।

बात पलटना-बात बदलना
वाक्य : गवाह ने ऐन वख्त पर अपनी बात पलट दी।

पाठ का सार :

मजबूरी में गांव में रहने का निर्णय : लेखक को बी.ए. पास करने के बाद शहर में कोई नौकरी नहीं मिलती, तो वे गांव जाकर खेती करने का निर्णय करते हैं।

चाचा की सलाह : लेखक के चाचा उन्हें समझाते हैं कि खेती का पेशा उनसे नहीं होगा। यह पढ़े-लिखे लोगों का नहीं, जाहिल लोगों का मोटा काम है। पर लेखक उन्हें अपनी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।

लेखक खेतों पर : दूसरे दिन लेखक अपने चाचा द्वारा बताए हुए मार्ग से जोते जा रहे अपने खेत को देखने जाते हैं। रास्ते में उन्हें गावों के बारे में फिल्मों में दिखाई देनेवाले दृश्य देखने को नहीं मिलते, तो उन्हें देहात से बड़ी निराशा होती है।

हसी के पात्र : चाचा द्वारा बताई गई चीजों का अंदाजा लगाते हुए लेखक खेत के पास पहुंच जाते हैं। चाचा ने उन्हें बताया था कि जहाँ बाजरा खड़ा है, उनका खेत उसके पास है। लेखक वहाँ खड़े एक किसान से पूछते हैं, “आपका नाम बाजरा तो नहीं है?” किसान यह सुनकर अचकचा जाता है और कहता है कि उसका नाम तो रामचरन है। जब वे उससे कहते हैं कि वे बाजरे के पेड़ की छाँह ढूंढ़ रहे हैं, जिसके पास उनके चाचा का खेत है, तो वह उनके अज्ञान पर खिलखिला कर हंसने लगता है।

शहर के बार-बार चक्कर : लेखक को खेती से संबंधित बीज, खाद, हल, सिंचाई की पाइप, कीटाणुनाशक दवाइयों आदि को खरीदने और कृषि विभाग के कर्मचारी की शिकायत करने के लिए शहर के इतने चक्कर लगाने पड़ते हैं कि इन सबसे विमुख होकर शहर में जाकर वे वहीं से वैज्ञानिक खेती करने के लिए शहर का रास्ता पकड़ लेते हैं।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 18 पहली चूक

पहली चूक शब्दार्थ :

  • कहावत – लोक में प्रचलित चमत्कारिक वाक्य।
  • अधम – निम्न या निकृष्ट कोटि का।
  • चाकरी – नौकरी।
  • निदान – अंतिम, अंत।
  • उत्तम – सबसे अच्छा, सर्वश्रेष्ठ।
  • व्यवसाय – व्यापार।
  • कुदरत – प्रकृति।
  • पेशा – जीविका के लिए किया जानेवाला उद्यम।
  • जाहिल – मूर्ख, नासमझ।
  • पंचभूत – पंचतत्त्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश)।
  • पंचगव्य – गाय से मिलनेवाले पाँच द्रव्य (दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र)।
  • हार्टिकल्चर – उद्यान और कृषि।
  • मेंड – खेतों के चारों ओर मिट्टी की ऊंची सीमा।
  • कोरस – एकसाथ कई लोगों का गाना।
  • छांह – छाया।
  • अँपना – लज्जित होना, शरमाना।
  • हताश – जिसकी आशा नष्ट हो गई हो।
  • जोताई – खेत का जोता जाना।
  • कीटाणुनाशक – कीड़ों-मकोड़ो को नष्ट करनेवाली (दवा)।
  • कृषि-शास्त्र – खेती से संबंधित विज्ञान।
  • चूक – भूल, गलती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *