GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 11 Solutions प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखिए :

प्रश्न 1.
स्ववृत्त में शैक्षिक योग्यताएं किस तरह से लिखी जाती है?
उत्तर :
स्ववृत्त में शैक्षिक योग्यताएं निम्नलिखित तरह से लिखी जाती हैं। इन योग्यताओं को इस तरह बताया जाता है, जिससे उस व्यक्ति की पूरी छवि प्रस्तुत हो जाती है।

GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त

प्रश्न 2.
स्ववृत्त में कौन-सी जानकारी दी जाती है?
उत्तर :
नौकरी के लिए आवेदन करने के साथ स्ववृत्त जोड़ा जाता है। स्ववृत्त में संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण होता है। जिससे उसकी स्पष्ट छवि उभरकर सामने आए। स्ववृत्त में संबंधित व्यक्ति के सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, अनुभव की समस्त जानकारी प्रस्तुत की जाती है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :

प्रश्न 1.
स्ववृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर :
नौकरी के लिए आवेदन करते समय तथा साक्षात्कार देने से पूर्व उम्मीदवार अपने बारे में जो व्यक्तिगत, शैक्षिक, व्यावसायिक, तकनीकी तथा कार्य-अनुभव आदि के बारे में लिखित जानकारी नियोक्ता के पास भेजता अथवा जमा कराता है, उसे स्ववृत्त कहते हैं।

प्रश्न 2.
व्यावसायिक योग्यता किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी भी काम को करने के लिए कार्य के बारे में जानकारी की आवश्यकता होती है। तकनीकी कार्य करने के लिए तो पूर्व-प्रशिक्षण लेना होता है। किसी काम को करने के लिए उम्मीदवार के पास जो तकनीकी ज्ञान होता है, उसे व्यावसायिक योग्यता कहा जाता है।

प्रश्न 3.
स्ववृत्त को समय-समय पर अद्यतन करने की क्या आवश्यकता होती है?
उत्तर :
कभी-कभी उम्मीदवार के पते आदि में बदलाव होता है अथवा उसकी शैक्षिक योग्यता में कोई वृद्धि होती है। ऐसी हालत में अपने स्ववृत्त में भी बदलाव करना जरूरी होता है। ऐसा न करने से उम्मीदवार का नुकसान हो सकता है। इसलिए स्ववृत्त को समय-समय पर अद्यतन करते रहने की आवश्यकता होती है।

GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त

स्ववृत्त Summary in Hindi

नौकरी का आवेदनपत्र भेजते समय उम्मीदवार को अपने बारे में व्यक्तिगत, शैक्षिक, तकनीकी तथा अनुभव आदि की जानकारी देना आवश्यक होता है। यह जानकारी स्ववृत्त (BIO-DATA) में दी जाती है। इस गद्यांश में यह बताया गया है कि स्ववृत्त तैयार करते समय उसमें कौन-कौन सी जानकारियाँ देनी चाहिए।

गद्यांश का सार :

स्ववृत्त : स्ववृत्त में उम्मीदवार का व्यक्तिगत, शैक्षिक, तकनीकी और अनुभव संबंधी विवरण होता है। इससे नियोक्ता (Employer) को उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।

स्ववृत्त से लाभ: स्ववृत्त से उम्मीदवार की स्पष्ट छवि उभरकर सामने आ जाती है। इससे उम्मीदवार के प्रति नियोक्ता के मन में अच्छी धारणा बनती है।

समय की मांग : स्ववृत्त आज के प्रगतिशील समय की मांग है। आवेदनपत्र में इस प्रकार की जानकारी से नियोक्ता पर वह प्रभाव नहीं पड़ता, जो प्रभाव वृत्त से पड़ता है।

समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक : स्ववृत्त को समयसमय पर अद्यतन रहना चाहिए। इससे उम्मीदवार को लाभ होता है। स्ववृत्त के बिंदु : स्ववृत्त में निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर जानकारी लिखनी चाहिए। इसमें अपना पूरा नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, रक्तवर्ण, अपना स्थायी पता, पत्राचार का पता, ई-मेल पता, मोबाइल नंबर स्पष्ट अक्षरों में लिखना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान तथा कार्य के अनुभव की जानकारी लिखनी चाहिए।

”योग्यता का विवरण देते समय अपनी उपाधि के बारे में भी सारे विवरण देने चाहिए। जैसे – योग्यता, उपाधि का नाम, वर्ष – बोर्ड, यूनिवर्सिटी का नाम, रोल नंबर, विषय, पूर्णाक, प्राप्तांक, प्रतिशत आदि।

अंत में स्थान का नाम, दिनांक लिखकर अपना पूरा नाम लिखकर हस्ताक्षर करने चाहिए।
स्ववृत्त पर पासपोर्ट आकार का फोटो अवश्य लगाना चाहिए।

GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी स्ववृत्त

स्ववृत्त शब्दार्थ :

  • स्ववृत्त – अपने बारे में जानकारी देने का विवरण-पत्र।
  • विवरण – ब्योरा।
  • उपलब्ध – प्राप्त, मिला हुआ।
  • बिंदु – मुद्दे।
  • पत्राचार – पत्रव्यवहार।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *