GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

GSEB Solutions Class 6 Hindi राजा का हिस्सा Textbook Questions and Answers

अभ्यास

1. निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? 

प्रश्न 1.
“भले आदमी, तुम यह क्या अत्याचार कर रहे हो? भला कहीं स्त्री को भी हल में जोता जाता है?”
उत्तर :
यह वाक्य राजा भोज ने किसान से कहा, क्योंकि उसके हल में एक ही बैल था, दूसरे बैल की जगह उसकी स्त्री हल खींच रही थी।

प्रश्न 2.
“जो कहना है, मेरे साथ चलते-चलते कहो, मेरा काम क्यों रोक रहे हो?”
उत्तर :
यह वाक्य किसान ने राजा भोज से कहा, वह हल चलाना रोककर राजा से बात करना नहीं चाहता था।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न 3.
“भले आदमी ! इस प्रकार तो तुम्हारी पत्नी थक जाएगी और थकावट की वजह से कोई दूसरा कार्य भी नहीं कर सकेगी।”
उत्तर :
यह वाक्य राजा भोज ने किसान से कहा, क्योंकि उन्हें किसान की पत्नी पर दया आ गई, जो हल में एक बैल के साथ जुती हुई थी।

प्रश्न 4.
“ये मोती तुम्हारे खेत में उगे हैं, इन पर तुम्हारा हक है।” ।
उत्तर :
यह वाक्य राजा भोज ने किसान से कहा, क्योंकि किसान के खेत में पैदा हुए मोतियों का स्वीकार करना उन्होंने उचित नहीं समझा।

प्रश्न 5.
“नहीं, महाराज, आप इन्हें राजकोष में जमा कर लें और गरीबों की भलाई के लिए काम में लें।”
उत्तर :
यह वाक्य किसान ने राजा भोज से कहा, क्योंकि मोती राजा के परिश्रम से ही उसके खेत में उगे थे, इसलिए उन मोतियों पर किसान का हक नहीं था।

2. पढ़िए और चर्चा कीजिए :

जब कोई आधा वर्ण एक वर्ण के साथ मिलता है, तो उसे संयुक्ताक्षर कहते हैं। जैसे

(1) लड़के विद्यालय में पढ़ते हैं।
(संयुक्ताक्षर : द्य = द् + य = विद्यालय)
एक ब्राह्मण पूजा कर रहा था।
(संयुक्ताक्षर : ह्म = ह् + म = ब्राह्मण)
द् + य = द्य – विद्या
द् + व = द्व- द्वार
द् + ध = द्ध – शुद्ध
ह + न = ह्र – चिह्न
ह् + म = ह्म – ब्राह्मण
द् + द = ६ – उद्देश्य

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
किसान खेती के लिए किन-किन साधनों का उपयोग करता हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर :
किसान खेती के लिए हल, बैल, ट्रेक्टर, कुदाल, फावड़ा, हँसिया आदि साधनों का उपयोग करता है।

प्रश्न 2.
किसान खेती करके कौन-कौन-सी फसलें पैदा करता है?
उत्तर :
किसान खेती करके रबी और खरीफ की फसलें पैदा करता है। रबी की फसल में गेहूँ, जौ, चना, सरसों आदि का उत्पादन होता है। खरीफ की फसल में ज्वार, बाजरा, दालें, चावल, गन्ना आदि की पैदावार होती है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न 3.
आपके गाँव के आसपास में कौन-सी फसलें ज्यादा पैदा होती हैं?
उत्तर :
मेरे गाँव के आसपास में रबी की फसल ज्यादा होती है। इस फसल में गेहूँ, जौ, चना और सरसों पैदा होती हैं।

प्रश्न 4.
किसान हमें किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर :
किसान की मुख्य उपयोगिता गाँव में होनेवाली खेती में हैं। खेती करके वह तरह-तरह के अनाज और सब्जियाँ पैदा करता है। किसान मूंगफली और गन्ने की फसलें भी उगाता है। उसके द्वारा उत्पन्न अनाज, सब्जियाँ आदि चीजें बाज़ार में बिकने के लिए आती हैं।

प्रश्न 5.
क्या आप किसान बनना चाहेंगे? ‘हाँ’ तो क्यों, ‘नहीं’ तो क्यों?
उत्तर :
‘हाँ’, मैं किसान बनना चाहूँगा।
किसान बनने से अनेक लाभ हैं। गाँव की हवा शुद्ध होती है। पीने के लिए कुएँ या नलकूप का शीतल जल मिलता है। अपने खेत में पैदा की गई ताजी सब्जियाँ खाने को मिलती हैं। अनाज बाज़ार से खरीदना नहीं पड़ता। अपनी पालतू गाय-भैंस का ताजा दूध पीने को मिलता है। अब तो गाँव में विद्यालय और दवाखाने भी खुल गए हैं। गाँव में बिजली भी आ गई है। इसलिए अब गाँवों में पहले जैसी असुविधाएँ नहीं हैं। इन्हीं कारणों से मुझे किसान बनना पसंद है।

प्रश्न 6.
आप बैलगाड़ी में बैठकर घूमना चाहेंगे या मोटरगाड़ी में? क्यों?
उत्तर :
यों तो मोटरगाड़ी में घूमना मुझे पसंद है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों में मुझे बैलगाड़ी ही ज्यादा उचित लगती है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनकी आपूर्ति पर भी ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। आए दिन मोटरगाड़ियों की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बैलगाड़ी की यात्रा अधिक मजेदार, सस्ती और सुरक्षित है। अतः मैं बैलगाड़ी में बैठकर घूमना चाहूँगा।

प्रश्न 7.
पशु हमारे मित्र हैं।’ – इस विषय पर चर्चा कीजिए।
उत्तर :
(अनिल, सुनील, साहिल और हर्षिल नामके लड़के बगीचे में बैठे हैं, ‘पशु हमारे मित्र हैं।’ इस विषय में उनमें चर्चा हो रही है।)

3. सही जोड़ मिलाइए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा 3

(1) आँख खुलना – सही बात का ज्ञान होना
(2) आँख लगना – एकदम से सो जाना।
(3) आँख चुराना – सही बात से टल जाना
(4) आँख दिखाना – क्रोध करना
(5) आँखों का तारा होना – बहुत प्रिय होना
(6) आँखों में चमक आना – प्रसन्न होना

4. उपर्युक्त मुहावरों का वाक्य-प्रयोग कीजिए :

(1) आँख खुलना – व्यवसाय में नुकसान होते ही सेठजी की आँख खुल गई
(2) आँख लगना – बिस्तर पर लेटते ही मेरी आँख लग गई
(3) आँख चुराना – कुछ कारण जरूर है, इसलिए वह मुझसे आँख चुरा रहा है
(4) आँख दिखाना – जरा-सी गलती होने पर ही आप मुझे आँखें दिखाने लगे
(5) आँखों का तारा होना – उदय अपने माता-पिता की आँखों का तारा है
(6) आँखों में चमक आना – प्रिय मित्र को देखते ही साहिल की आँखों में चमक आ गई

5. निम्नलिखित शब्द विशेषण हैं, उन शब्दों का वाक्य-प्रयोग कीजिए :

एक, प्रजा-वत्सल, बड़ा, होनहार, मीठा, मेहनती
(1) एक – किसान के पास एक बैल था।
(2) प्रजा-वत्सल – आदर्श राजा प्रजा-वत्सल होता है।
(3) बड़ा- रोमिल साहिल का बड़ा भाई है।
(4) होनहार – सचमुच, तुम होनहार लड़के हो।
(5) मीठा – कोयल का स्वर मीठा होता है।
(6) मेहनती – भारत के किसान मेहनती हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

6. नीचे दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए और लिखिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा 1
इस चित्र में एक समृद्ध गाँव का दृश्य है। गाँव में कुछ पक्के मकान और कुछ साधारण घर हैं। गाँव में एक मंदिर है। उसके शिखर पर ध्वजा फहर रही है। गाँव के बाहर एक पक्का कुआँ है। कुएँ से कुछ दूर एक बैल खड़ा है। गाँव में जाने का रास्ता साफ-सुथरा है। एक लड़का और एक लड़की गाँव में जा रहे हैं। चित्र में एक ओर गाँव से लगे हुए खेत हैं। एक खेत में तैयार फसल दिखाई दे रही हैं। पौधों पर बालियाँ हैं। खेत में बैठे हुए व्यक्ति के हाथ में हसिया है। दूसरे खेत में धान के पौधे हैं। खेतों के आसपास पेड़ लगे हुए हैं। इस प्रकार चित्र में दिखाया गया गाँव सचमुच सुंदर है।

7. (अ) निम्नलिखित परिच्छेद का मातृभाषा में अनुवाद कीजिए :

राजा भोज ने रथ रोका और किसान के पास जाकर कहा, “भले आदमी! तुम यह क्या अत्याचार कर रहे हो? भला कहीं स्त्री को भी हल में जोता जाता है?”
उत्तर :
The King Bhoj stopped his chariot. He went to the farmer and said, “O kind man! How cruel you have been! Have you seen a woman anywhere pulling a plough ?”

(ब) बक्से में जो शब्दकार्ड हैं, उनको शब्दकोश के क्रम में लिखिए।
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा 3
उत्तर :
किसान, खेत, प्रजा, प्रसन्न, फसल, बैल, राजा, स्त्री।

योग्यता विस्तार

प्रश्न 1.
पंचतंत्र की कहानियाँ पढ़िए। जो कहानी सबसे अच्छी लगे उसे अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर :
एक ब्राह्मण और तीन ठग|
एक ब्राह्मण था। उसके पास एक मोटा ताजा बकरा था। ब्राह्मण ने सोचा, ‘मैं इस बकरे को बाज़ार में बेच दूँ ताकि कुछ पैसे मिले।’

एक दिन वह बकरे को कंधे पर लादकर बाज़ार में जाने के लिए निकला। उसे तीन ठगों ने देख लिया। उन्होंने ब्राह्मण से बकरा लेने का निश्चय किया। तीनों ठग ब्राह्मण के रास्ते में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े हो गए।

जैसे ही ब्राह्मण पहले ठग के पास पहुँचा, उसने कहा, “अरे, आप तो ब्राह्मण हैं फिर इस कुत्ते को कंधे पर लादकर कहाँ जा रहे हैं?” ब्राह्मण ने कहा, “भाई, यह कुत्ता नहीं, बकरा है। मैं इसे बाज़ार में बेचने जा रहा हूँ।”

आगे बढ़ने पर ब्राह्मण को दूसरा ठग मिला। उसने ब्राह्मण से कहा, “अरे रे, आप किसे कंधे पर लादकर ले जा रहे हैं? ब्राह्मण होकर कुत्ते को कंधे पर उठाने में आपको शर्म नहीं आती?” ब्राह्मण ने कहा, अरे, यह कुत्ता नहीं, बकरा है। मैं इसे बाज़ार में बेचने के लिए जा रहा हूँ।”

ब्राह्मण थोड़ा और चला तो उसे तीसरा ठग मिला। वह बोला, “छिः। छिः। कैसे ब्राह्मण हो, जो एक कुत्ते को कंधे पर उठाकर जा रहे हो? धिक्कार है तुम्हें !” ब्राह्मण ने उस ठग से कहा कि वह कुत्ते को नहीं, बकरे को ले जा रहा है। अब ब्राह्मण के मन में शंका हुई। उसने सोचा, ‘जब तीन-तीन व्यक्ति इसे कुत्ता बता रहे हैं, तो यह अवश्य ही कुत्ता होगा।’ ऐसा सोचकर उसने बकरे को नीचे जमीन पर उतार दिया और घर की राह पकड़ी। तीनों ठग बकरा लेकर चंपत हो गए।

प्रश्न 2.
आपके शरीर के अंगों से संबंधित कई मुहावरे हैं। उनको पाठ्यपुस्तक या पुस्तकालय की किताबों से ढूँढ़कर सूची बनाइए :
उत्तर :
(1) कान-कान देना, कान लगाना, कान कतरना, कान पर जॅ न रेंगना।
(2) आँख – आँख आना, आँख जाना, आँख लगना।
(3) दाँत – दाँत दिखाना, दाँत पीसना, दाँत खट्टे करना।
(4) गला – गले लगाना, गला कटना, गला घोंटना।
(5) बाँह – बाँह फड़कना, बाँह पकड़ना, बाँह देना।
(6) हाथ – हाथ आना, हाथ लगना, हाथ जोड़ना ।
(7) घुटना – घुटने टेकना, घुटने में सिर देना।
(8) पैर – पैर उखड़ना, पैर जमना, पैर तोड़कर बैठनां ।
(9) माथा – माथा ठनकना, माथा टेकना, माथा-पच्ची करना।
(10) अँगूठा – अंगूठा दिखाना, अँगूठा चूमना, अँगूठे पर मारना।
(11) पेट – पेट काटना, पेट पालना।
(12) बाल-बाल-बाल बचना, बाल बाँका न होना।
(13) सिर – सिर पीटना, सिर झुकाना।
(14) पीठ- पीठ दिखाना, पीठ फेरना।
(15) कमर – कमर तोड़ना, कमर टूटना, कमर सीधी करना।
(16) ओठ- ओठ चबाना, ओठ चाटना, ओठ काटना, ओठ फड़कना, ओठ कॉपना।
(17) पलक – पलक न लगना, पलक बिछाना, पलक पसीजना, पलक मारना।
(18) जबान – जबान काटना, जबान खींचना, जबान देना, जबान बंद करना, जबान पर लगाम न होना।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न  3.
शब्दकोश का उपयोग करके नीचे दिए गए वर्गों से शुरू होनेवाले शब्द लिखिए :
उत्तर :
(1) त : तंबू, तट, तत्काल।
(2) न : नकल, नक्षत्र, नगर ।
(3) भ : भलाई, भरण, भवन।
(4) ष : षट्, षष्टि, षोडश।
(5) प्र : प्रकाश, प्रणव, प्रणाम।
(6) त्र : त्राण, त्रय, त्राटक।
(7) ज्ञ : ज्ञाता, ज्ञान, ज्ञानोदधि।
(8) क्ष : क्षत्रिय, क्षति, क्षण ।

प्रश्न 4.
आपके गाँव की खेती में क्या-क्या उत्पादन हुआ और उसे बेचने की व्यवस्था कहाँ है? चर्चा कीजिए।
उत्तर :
हमारे गाँव में गेहूँ, चना और सरसों की पैदावार विपुल मात्रा में होती है। किसान अपने उपयोग के लिए इनकी कुछ मात्रा रखकर बाकी उत्पादन बेच देते हैं।
(करन, बलवीर और सूरज किसानों के बेटे हैं। वे इस संबंध में आपस में बातचीत कर रहे हैं।)
करन : इस बार तो हमारे खेतों में सचमुच सोना बरसा है। इतना अनाज तो अपने यहाँ मैंने कभी नहीं देखा।
बलवीर : हमारे खेत में भी इतना चना हुआ है कि घर में रखने की जगह नहीं है।
सूरज : अरे भाई, तो यह सारा अनाज घर में थोड़े ही रखा जाएगा। इसे बाज़ार में बेच दिया जाएगा।
करन : अनाज की मंडी हमारे गाँव से कुछ दूरी पर है। हम गेहूँ के बोरे एक ट्रक में भरकर ले जाएँगे।
बलवीर : हाँ, खेती का यही तो फायदा है। खेती किसानों को धन देती है और किसान देश को अनाज देते हैं।

Hindi Digest Std 6 GSEB राजा का हिस्सा Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
राजा भोज किस पर सवार होकर राज्य का भ्रमण कर रहे थे?
A. रथ पर
B. बैलगाड़ी पर
C. हाथी पर
D. ऊँट पर
उत्तर :
A. रथ पर

प्रश्न 2.
खेत किससे जोता जाता है?
A. फावड़े से
B. हल से
C. कुदाली से
D. कुल्हाड़ी से
उत्तर :
B. हल से

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न 3.
अपने काम के प्रति किसान की कैसी भावना थी?
A. धुन
B. घृणा
C. उपेक्षा
D. लगन
उत्तर :
D. लगन

प्रश्न 4.
खेत में मोती की फसल देखकर किसान को …………….. हुआ।
A. दुःख
B. सुख
C. आश्चर्य
D. दर्द
उत्तर :
C. आश्चर्य

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(दिक्कत, उमदा, भ्रमण, चरणों, काम)
उत्तर :
(1) एक दिन राजा भोज राज्य का भ्रमण करने के लिए निकले थे।
(2) मगर इतनी देर मुझे अपना काम रोकना पड़ेगा।
(3) अगर कभी कोई दिक्कत हो तो मेरे पास आना।
(4) बाकी के हिस्से में उमदा किस्म के गेहूँ उगे थे।
(5) किसान ने सारे मोती राजा के चरणों में रख दिए।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
स्त्री को हल में जोतना राजा को ……………
(अ) रिवाज के विरुद्ध लगा।
(ब) मनमानी करने जैसा लगा।
(क) अत्याचार के समान लगा।
उत्तर :
स्त्री को हल में जोतना राजा को अत्याचार के समान लगा।

प्रश्न 2.
राजा की बात सुनने के लिए किसान ………….
(अ) थोडी देर रुक गया।
(ब) अपना काम रोकना नहीं चाहता था।
(क) उसके पास गया।
उत्तर :
राजा की बात सुनने के लिए किसान अपना काम रोकना नहीं चाहता था।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न 3.
किसान की पत्नी रानी के पास गई, क्योंकि ………………..
(अ) उसे रानी से एक बैल लाना था।
(ब) उसे रानी से पति की शिकायत करनी थी।
(क) उसे पीने का पानी देना था।
उत्तर :
किसान की पत्नी रानी के पास गई, क्योंकि उसे रानी से एक बैल लाना था।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
राजा भोज प्रजा की कठिनाइयों का पता कैसे लगाते थे?
उत्तर :
राजा भोज स्वयं राज्य में घूम-घूमकर प्रजा की कठिनाइयों का पता लगाते थे।

प्रश्न 2.
किसान ने हल में पत्नी को क्यों जोता था?
उत्तर :
किसान ने हल में पत्नी को जोता था, क्योंकि उसका एक बैल मर गया था और नया बैल खरीदने के लिए उसके पास धन नहीं था।

प्रश्न 3.
किसान राजा का बैल लाने के लिए खुद तैयार क्यों नहीं हुआ?
उत्तर :
किसान राजा का बैल लाने के लिए खुद तैयार नहीं हुआ, क्योंकि राजा का बैल आने तक अपना काम रोकना उसे मंज नहीं था।

प्रश्न 4.
रानी ने किसान की पत्नी को राजा के दोनों बैल क्यों दे दिए?
उत्तर :
रानी ने किसान की पत्नी को राजा के दोनों बैल दे दिए, क्योंकि किसान का कमजोर बैल राजा के बैल का साथ नहीं दे सकता था।

प्रश्न 5.
राजा भोज किसान से मोतियों का स्वीकार क्यों नहीं कर रहे थे?
उत्तर :
राजा भोज किसान से मोतियों का स्वीकार नहीं कर रहे थे, क्योंकि उनके अनुसार वे मोती किसान के खेत में उगे थे, इसलिए वही उनका सही- हकदार था।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 8 राजा का हिस्सा

प्रश्न 6.
किसान मोतियों को अपने पास क्यों नहीं रखना चाहता था? ।
उत्तर :
किसान मोतियों को अपने पास नहीं रखना चाहता था, क्योंकि उसके अनुसार वे मोती राजा के परिश्रम से उत्पन्न हुए थे, इसलिए राजा ही उनका सही मालिक था।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए :

प्रश्न 1.
राजा भोज अपना एक बैल किसान को क्यों देना चाहते थे?
उत्तर :
राजा भोज बड़े दयालु थे। किसान ने अपने हल में दूसरे बैल की जगह अपनी पत्नी को जोता था। यह देखकर उन्हें किसान की पत्नी पर दया आई। किसान गरीब था। वह अपना बैल मर जाने पर नया बैल खरीदने में असमर्थ था। खेत की जुताई करना भी बहुत जरूरी था। इसलिए राजा भोज अपना एक बैल किसान को देना चाहते थे।

प्रश्न 2.
किसान मोतियों को राजा के पास क्यों ले गया?
उत्तर :
किसान ने देखा कि खेत के जितने हिस्से को राजा ने जोता था, उसमें मोती उगे थे। किसान ने सोचा कि ये मोती राजा के ही परिश्रम से उगे हैं। इन पर राजा का ही अधिकार है। उन मोतियों को अपना मानना उसे किसी तरह उचित न लगा। इसलिए किसान उन मोतियों को राजा के पास ले गया।

प्रवृत्तियाँ

(1) किसी प्रजा-वत्सल राजा की कहानी या घटना अपनी कक्षा में सुनाइए।
(2) खेती के काम में आनेवाले चार औजारों का चित्रांकन कीजिए।

राजा का हिस्सा Summary in English

The King Bhoj loved his subjects very much. He himself would disguise and wander among the people, know their difficulties and try to remove them as much as possible. One day the King was wandering in the state with his queen in his chariot.

They had reached far away from the capital. They saw that a farmer was ploughing his field, but there was only one bullock that was pulling the plough and the other was farmer’s wife in place of the other bullock.
The King Bhoj stopped his chariot. He came to the farmer and said, “O kind man! How cruel you are ! Have you seen a woman pulling a plough anywhere ?”

“My one bullock has been died. I have no money to buy another bullock. If the field is not ploughed in time, what will I eat then ?” saying this the farmer continued his work again. He did not know the person who was talking to him. The King said, “O Brother, please listen to me.”

“Anything that you want to tell me, tell me while walking with me. Why do you stop my work ?” said the farmer.
The King Bhoj began to walk with him. The King Bhoj was impressed by the farmer doing his work sincerely. He said, “O kind man! In this way your wife will be tired and so she will not be able to do any other work.”
The farmer said, “Then tell me, please, what else can I do?”

The King said, “Come with me. I will give you one of my bullocks.”
“But I will have to stop my work till then. You yourself go and bring your bullock !” said the farmer.
“All right. Do as I suggest. Send your wife to the chariot. She will bring a bullock from my wife. I will pull your plough till she returns.” said the king.

The farmer agreed. The King Bhoj joined the plough and the farmer’s wife went to the chariot. She told everything to the queen. After listening the whole story of the farmer’s wife, the queen said, “Your bullock may be weak. It cannot do with our bullock. So you take both our bullocks with you.” The farmer’s wife reached the field with the two bullocks. The farmer became very happy. The King Bhoj said, “If you have any difficulty, please come to me.” Saying this the King Bhoj introduced himself to the farmer. Listening to the king, the farmer felt very much ashamed.

Then the farmer repeatedly begged pardon of the king. The king was pleased and he went In that season the farmer had a very good crop in his field. Pearls had grown in the part of the field where the King Bhoj had pulled the plough. The farmer was astonished when he saw pearls in his field. High quality of wheat had grown in the rest part of the field.

The farmer became very happy. The farmer collected all the pearls and went to the King Bhoj. He offered all the pearls to the king and told him the whole story.

The king said, “These pearls have grown in your field. So they are yours. Keep them for yourself.” “No, Your Majesty, this is a magic of your hard work. So I can’t take them. I request you that please deposit the pearls in the treasure of the state, and use them for the welfare of the poor.” pleaded the farmer. The king was pleased very much when he heard the farmer’s request and he accepted the pearls.

विषय-प्रवेश

आदर्श राजा हमेशा अपनी प्रजा की भलाई में लगा रहता है। वह स्वयं राज्य में घूमता है और लोगों से मिलता है। प्रजा के दु:ख दूर करने के लिए वह सदा तैयार रहता है। राजा भोज ऐसे ही आदर्श राजा थे। इस पाठ में उनके प्रजाप्रेम का एक प्रसंग दिया गया है।

शब्दार्थ (Meanings)

प्रजा-वत्सल – प्रजाप्रेमी; to love one’s subjects स्वयं – खुद; oneself यथासंभव – जहाँ तक संभव हो; as much as possible भ्रमण करना – घूमना; to wander अत्याचार – जुल्म; cruelty पुनः – फिर से, दोबारा; again लगन – प्रेम, रुचि; attraction, love प्रभावित होना – असर पड़ना; to be impressed थकावट – थकान; exhaustion वजह – कारण; cause राजी होना – प्रसन्न होना, (यहाँ) स्वीकार करना; to be pleased, (here) to accept कमजोर – निर्बल, अशक्त; weak, disable दिक्कत – परेशानी, बाधा; difficulty, obstruction शर्मिंदा – लज्जित; ashamed of क्षमा – माफी; pardon हिस्सा – भाग; a share उमदा – उत्तम; noble किस्म – प्रकार; kind प्रताप – परिणाम, फल; result, fruit राजकोष – राजा का खजाना; a treasure of the king

मुहावरे-अर्थ और वाक्य-प्रयोग

(1) पता होना – मालूम होना
वाक्य : हमें उसकी करतूतों के बारे में पता है।

(2) आश्चर्य का ठिकाना न रहना – बहुत आश्चर्य होना
वाक्य : जादू के खेल देखकर हमारे आश्चर्य का ठिकाना न रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *