GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

   

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना…. Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

GSEB Solutions Class 6 Hindi इतनी शक्ति हमें देना…. Textbook Questions and Answers

इतनी शक्ति हमें देना…. अभ्यास

1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
‘मन का विश्वास कमज़ोर हो ना’ ऐसा कवि क्यों कहते हैं?
उत्तर :
लोग भगवान की शक्ति पर विश्वास करते हैं। वे मानते हैं कि भगवान दयालु है, सबका रक्षक है। भगवान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आज दुनिया में अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। साधारण आदमी उन्हें रोकने में असमर्थ है।

इन अत्याचारों का अंत होता दिखाई नहीं देता। कवि भगवान से प्रार्थना करता है कि ऐसे समय में वे अपनी शक्ति का परिचय दें, ताकि उनके प्रति लोगों का विश्वास कम न हो।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 2.
धरती पर हर तरफ क्या है? क्यों है?
उत्तर :
धरती पर हर तरफ जुल्म और बेबसी है। हर आदमी डरा-डरा-सा है। कोई ऐसी शक्ति दिखाई नहीं देती जो अत्याचारियों का सामना करे और उन्हें लोगों को सताने से रोके।

प्रश्न 3.
हम जगत में क्या अर्पण करना चाहते हैं? क्यों?
उत्तर :
हम जगत में सुख, शांति और मैत्रीभाव अर्पण करना चाहते हैं। आज जगत में बुराइयाँ बढ़ रही हैं। जीवन में सुख-शांति का अभाव है। लोग एक-दूसरे के शत्रु बन रहे हैं। वे एक-दूसरे से बदला लेने के लिए तत्पर हैं। इसलिए इस अशांत और द:खी जगत को हम सुख, शांति, प्रेम और मैत्री अर्पण करना चाहते हैं।

प्रश्न 4.
हम सभी को क्या बाँटना चाहते हैं? क्यों?
उत्तर :
हम सभी को खुशियों के फूल बाँटना चाहते हैं।

अपने आसपास के लोगों को सुखी बनाना हमारा कर्तव्य है। उनको आनंदित देखकर हमें भी आनंद होगा। उनके जीवन में काँटे होंगे तो उन काँटों की चुभन हम भी महसूस करेंगे। इस दर्द से बचने के लिए हम उन सबको खुशियों के फूल बाँटेंगे।

प्रश्न 5.
‘सब का जीवन भी बन जाये मधुबन’ का भावार्थ क्या है?
उत्तर :
‘मधुबन’ का अर्थ है – वह बगीचा जिसमें सुंदर और खुशबूदार फूल खिले हों। हमें सबको खुशियों के फूल बाँटने चाहिए। ये फूल पाकर लोगों के चेहरों पर उदासी नहीं रहेगी। उनका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। वे आनंद और उल्लास का अनुभव करेंगे। इस प्रकार उनका जीवन सुखी बन जाएगा।

2. नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए : [क्योंकि, ताकि, और, कि, लेकिन, फिर भी, या]

प्रश्न :
(1) राधा पढ़ने में तेज़ है ………………………………………… खेल में नहीं।
(2) रोहित बहुत तेज़ भागा ………………………………………… वह गाड़ी पकड़ना चाहता था।
(3) सुरेश को बुखार था, ………………………………………… वह स्कूल आया।
(4) मैं समझता हूँ ………………………………………… वह क्या कहना चाहता है।
(5) आप चाय पसंद करेंगे ………………………………………… कॉफी?
(6) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली ………………………………………… शाम को खेल सकूँ।
(7) अध्यापक रुक गए ………………………………………… लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।
उत्तर :
(1) राधा पढ़ने में तेज़ है लेकिन खेल में नहीं।
(2) रोहित बहुत तेज़ भागा, क्योंकि वह गाड़ी पकड़ना चाहता था।
(3) सुरेश को बुखार था, फिर भी वह स्कूल गया।
(4) मैं समझता हूँ, कि वह क्या कहना चाहता है?
(5) आप चाय पसंद करेंगे या कॉफी?
(6) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली ताकि शाम को खेल सकूँ।
(7) अध्यापक रुक गए और लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

3. निम्नलिखित विषय के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए चर्चा कीजिए : बारिश होनी चाहिए या नहीं?

(1) बारिश होने से धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फ़सल होती है।
(2) बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है, बीमारियाँ बढ़ती हैं।
उत्तर :
उदित : अब तो इस गर्मी से जितना जल्दी छुटकारा मिले उतना अच्छा! हे इन्द्र देवता, जल्दी बादलों को भेजिए और हमें आनंद दीजिए।
संकेत : क्या यार, तुम भी बादलों को बुला रहे हो! बरसात हुई नहीं कि सब जगह कीचड़ ही कीचड़।

उदित : अरे, बारिश तो भगवान का वरदान है। उससे धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फसल होती है। उसीसे हमें पीने का पानी मिलता है।
संकेत : पानी तो हमें कुएँ, नदी आदि से मिलता है।

उदित : छठी कक्षा में आकर भी तुम शिशु जैसी बातें करते हो। अरे, वर्षा का पानी ही नदी और कुएँ में जाता है। अकाल में नदियाँ सूख जाती हैं और कुओं में पानी नहीं रहता।
संकेत : लेकिन बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है और बीमारियाँ बढ़ती हैं।

उदित : लेकिन पानी के बिना तो हमारा जीना मुश्किल हो जाता है। पीने, नहाने, खाना बनाने और सफाई तथा खेतों की सिंचाई के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है।
संकेत : अरे, हाँ, जल को ‘जीवन’ कहा जाता है।

उदित : अब बताओ कि बारिश होनी चाहिए या नहीं?
संकेत : होनी चाहिए, जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ‘बिन पानी सब सून’।

4. उदाहरण के अनुसार विशेषणों का उपयोग करके वाक्य बनाइए :

उदाहरण : कुछ – कुछ कपड़े गंदे हैं।
(1) सुंदर – ………………………….
(2) चार – ………………………….
(3) उसका – ………………………….
(4) थोड़ा – ………………………….
(5) लाल – ………………………….
(6) तीसरा – ………………………….
(7) पंद्रह – ………………………….
उत्तर :
(1) सुंदर : सुंदर चित्र सबको अच्छा लगता है।
(2) चार : गाय के चार पैर होते हैं।
(3) उसका : उसका भाई विदेश गया।
(4) थोड़ा : मुझे थोड़ा पानी चाहिए।
(5) लाल : दीदी को लाल गुलाब पसंद है।
(6) तीसरा : तीसरा कमरा खाली था।
(7) पंद्रह : एक पक्ष में पंद्रह दिन होते हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

5. संयुक्ताक्षर से शब्द बनाकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उदाहरण : क् + क = क्क – धक्का – उसने मुझे धक्का मारा।
(1) च् + च – च्च – ………………………….
(2) त् + त – त्त – ………………………….
(3) न् + न – न – ………………………….
(4) द् + ध – द्ध – ………………………….
(5) द् + व – द्व – ………………………….
(6) श् + व – श्र – ………………………….
(7) ह् + य – ह्य – ………………………….
(8) द् + म – द्म – ………………………….
उत्तर :
(1) च् + च = च्च – कच्चा – यह आम कच्चा है।
(2) त् + त = त्त – कुत्ता – कुत्ता वफादार जानवर है।
(3) न् + न = न्न – अन्न – अन्न खेत में पैदा होता है।
(4) द् + ध = द्ध – बुद्ध – यह भगवान बुद्ध की मूर्ति है।
(5) द् + व = द्व- विद्वान – यह विद्वान पुरुष है।
(6) श् + व = श्व – विश्व – विश्व में शांति होनी चाहिए।
(7) ह् + य = ह्य – असह्य – आज असह्य गर्मी है।
(8) द् + म = द्म – पद्म – उसके चरण पद्म जैसे हैं।

6. इस काव्य को टेपरिकार्डर के माध्यम से अपनी कक्षा में सुनाइए।

इतनी शक्ति हमें देना…. स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
हमें कैसे रास्ते पर चलना चाहिए? क्यों?
उत्तर :
हमें नेकी (अच्छाई) के रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि इसीसे जीवन में सुख और शांति मिल सकती है।

प्रश्न 2.
आनेवाला कल कैसा होगा?
उत्तर :
आनेवाला कल बीते हुए कल से अच्छा होगा।

प्रश्न 3.
हम ईश्वर से कैसी जिंदगी की कामना करते हैं?
उत्तर :
हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वह हमें जितनी भी जिंदगी दे, वह भली हो।

प्रश्न 4.
हमारे मन में कैसी भावना नहीं होनी चाहिए?
उत्तर :
हमारे मन में किसीसे बदला लेने की भावना नहीं होनी चाहिए।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 5.
हमें किसके बारे में सोचना चाहिए?
उत्तर :
हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें दूसरों से क्या मिला है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि हमने दूसरों के लिए क्या किया है।

प्रश्न 6.
हमारा मन पावन कैसे बनेगा?
उत्तर :
हमारा मन करुणा के जल से पावन बनेगा।

प्रश्न 7.
कविता में कैसा जल बहाने की प्रार्थना की गई है? क्यों?
उत्तर :
कविता में करुणा का जल बहाने की प्रार्थना की गई है, क्योंकि उससे हम सबका मन पवित्र बनेगा।

प्रश्न 8.
किसकी रचना का अंत नहीं होना चाहिए?
उत्तर :
ईश्वर की बनाई हुई रचना का अंत नहीं होना चाहिए।

2. उदाहरण के अनुसार समान तुकवाले (तुकान्त) शब्द लिखिए :
उदाहरण : लड़ाई – उतराई, कमाई, बुनाई, धुलाई, पढ़ाई, सिलाई…
(1) लताएँ – ………………………….
(2) सुंदरता – ………………………….
(3) ग्वालिन – ………………………….
(4) लिखावट – ………………………….
(5) सुनकर – ………………………….
(6) चिड़ियाँ – ………………………….
उत्तर :
(1) लताएँ : कथाएँ, प्रथाएँ, व्यथाएँ
(2) सुंदरता : मानवता, सफलता, श्रेष्ठता
(3) ग्वालिन : मालिन, तेलिन, दर्जिन
(4) लिखावट : बनावट, सजावट, रुकावट
(5) सुनकर : लिखकर, पढ़कर, कहकर
(6) चिड़ियाँ : गुड़ियाँ, बुढ़ियाँ, चुड़ियाँ

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

3. नीचे दिए गए चित्र को देखकर चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए :
उत्तर :
इस चित्र में समुद्र के तट का दृश्य दिखाया गया है।
समुद्र में एक नाव है, जिसके पाल पर ध्वजा फहर रही है। दो व्यक्ति नौकाविहार कर रहे हैं। एक लड़का तैर रहा है। एक लड़का गेंद से खेल रहा है। उसके पास एक महिला खड़ी है। तट पर एक लड़का पतंग उड़ा रहा है। एक लड़की हाथ में थैली लिए घूम रही है। दो लड़के रेत से घरौंदे बना रहे हैं।

एक गुब्बारेवाला खड़ा है। एक लड़की मुँह से फूंककर गुब्बारे में हवा भर रही है। आइसक्रीमवाला गाड़ी लेकर खड़ा है। एक महिला उससे आइसक्रीम खरीद रही है। पास में उसका बच्चा खड़ा है। बाईं तरफ कोने में छत्री के नीचे मेज-कुर्सी लगाए दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। पास में नारियल के दो वृक्ष दिख रहे हैं।

4. निम्नलिखित परिच्छेद का मातृभाषा में अनुवाद कीजिए :
एक चिड़िया पेड़ पर रहती थी। उसका घोंसला पेड़ पर था। घोंसले में उसके तीन बच्चे थे। वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन एक शिकारी वहाँ आया। वह चिड़िया को मारना चाहता था। चिड़िया ने बच्चों को घोंसले में सिर नीचा कर बैठने को कहा। वह खुद वहाँ से उड़ गई और पत्तों में छिपकर बैठ गई। शिकारी चिडिया को न देखकर वहाँ से चला गया।
उत्तर :
અનુવાદ
એક ચકલી વૃક્ષ પર રહેતી હતી. તેનો માળો વૃક્ષ પર હતો. માળામાં તેનાં ત્રણ બચ્યાં હતાં. તે પોતાનાં બચ્ચાં સાથે રહેતી હતી. એક દિવસ એક શિકારી ત્યાં આવ્યો. તે ચકલીને મારી નાખવા ઇચ્છતો હતો. ચકલીએ બચ્ચાંને માળામાં માથું નીચું કરીને બેસવા કહ્યું. તે પોતે ત્યાંથી ઊડી ગઈ અને પાંદડાંમાં છુપાઈને બેસી ગઈ. ચકલીને ન જોઈને શિકારી ત્યાંથી જતો રહ્યો.

Translation :
A sparrow lived in a tree. Its nest was on the tree. It had three young ones. It lived with its young ones there. One day a hunter came there. He wanted to kill the sparrow. The sparrow told its young ones to sit in the nest keeping their head down. The sparrow itself flew away from there and hid in the leaves. The hunter did not see the sparrow and he went away from there.

5. काव्य पंक्तियों का भावार्थ लिखिए:
(1) बैर हो ना किसी का किसी से
भावना मन में बदले की हो ना…।
उत्तर :
हममें से किसी की किसीसे दुश्मनी न हो और अगर कभी हो जाए तो हमारे मन में उसका बदला लेने की भावना पैदा न हो।

(2) अपनी करुणा का जल तू बहा के
कर दे पावन हर एक मन का कोना…
उत्तर :
हे ईश्वर, तू अपनी करुणा का जल बहाकर हम सबके मन का हर कोना पवित्र कर दे।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

इतनी शक्ति हमें देना…. योग्यता विस्तार

  1. प्रस्तुत प्रार्थना ‘अंकुश’ फिल्म से ली गई है। यह फिल्म सन् 1986 में प्रसारित हुई थी। छात्रों को इस फिल्म के प्रार्थना वाले अंश को दिखाएँ।
  2. भिन्न-भिन्न भाषाओं की प्रार्थना का संकलन कीजिए।

Hindi Digest Std 6 GSEB इतनी शक्ति हमें देना…. Important Questions and Answers

इतनी शक्ति हमें देना…. विशेष प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
काव्य में ईश्वर को किस रूप में संबोधित किया गया है?
A. माता
B. पिता
C. भ्राता
D. दाता
उत्तर :
D. दाता

प्रश्न 2.
कवि किसकी रोशनी माँगता है?
A. दीपक
B. बिजली
C. ज्ञान
D. विज्ञान
उत्तर :
C. ज्ञान

प्रश्न 3.
दुश्मनी से हमें किसके खो जाने का डर है?
A. पड़ोसी के
B. खुद के
C. बच्चों के
D. धन के
उत्तर :
B. खुद के

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 4.
जाने कैसे ये …………… थमी है।।
A. जिंदगी
B. धरती
C. साँस
D. आशा
उत्तर :
B. धरती

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (कोना, दुश्मनी, ममता, विश्वास, मधुबन, बुराई)

(1) मन का ………………………………. कमज़ोर हो ना।
(2) हर ………………………………. से बचते रहें हम।
(3) सबका जीवन ही बन जाए ……………………………….।
(4) कर दे पावन हर एक मन का ……………………………….।
(5) खो न दें खुद को ही ………………………………. से।
(6) बोझ ………………………………. से तू ये उठा ले।
उत्तर :
(1) मन का विश्वास कमजोर हो ना।
(2) हर बुराई से बचते रहें हम।
(3) सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।
(4) कर दे पावन हर एक मनका कोना।
(5) खो न दें खुद को ही दुश्मनी से।
(6) बोझ ममता से तू ये उठा ले।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :
प्रश्न 1.
भूलकर भी हमसे कोई …
(अ) अन्याय ना हो।
(ब) अपराध ना हो।
(क) भूल ना हो।
उत्तर :
भूलकर भी हम से कोई भूल ना हो।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 2.
हम सभी को …
(अ) खुशियों के फूल बाँटें।
(ब) इन्सानियत के फूल बाँटें।
(क) ज्ञान के फूल बाँटें।
उत्तर :
हम सभी को खुशियों के फूल बाँटें।

प्रश्न 3.
ईश्वर की रचना का …
(अ) अपमान नहीं होना चाहिए।
(ब) अंत नहीं होना चाहिए।
(क) आरंभ नहीं होना चाहिए।
उत्तर :
ईश्वर की रचना का अंत नहीं होना चाहिए।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
कवि ईश्वर से शक्ति क्यों माँगते हैं?
उत्तर :
कवि ईश्वर से शक्ति माँगते हैं, ताकि ईश्वर के प्रति उनका विश्वास कम न हो।

प्रश्न 2.
कवि नेक रास्ते पर क्यों चलना चाहते हैं?
उत्तर :
कवि नेक रास्ते पर चलना चाहते हैं, क्योंकि सबके साथ शांति और प्रेम से रहने का यही एक तरीका है।

प्रश्न 3.
कवि ज्ञान की रोशनी क्यों चाहते हैं?
उत्तर :
कवि ज्ञान की रोशनी चाहते हैं, क्योंकि इसीसे अज्ञान का अँधेरा दूर हो सकता है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 4.
हमें किससे बचते रहना चाहिए? क्यों?
उत्तर :
हमें बुराई से बचते रहना चाहिए, क्योंकि इसीसे हमारी आपसी सुख शांति नष्ट होती है।

प्रश्न 5.
हमारे मन में कैसी भावना नहीं होनी चाहिए? क्यों?
उत्तर :
हमारे मन में किसीसे बदला लेने की भावना नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे आपसी संबंध खराब होते हैं।

प्रश्न 6.
हमें क्या नहीं सोचना चाहिए?
उत्तर :
हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरों से क्या मिला है।

प्रश्न 7.
में क्या सोचना चाहिए?
उत्तर :
हमें यह सोचना चाहिए कि हमने दूसरों की भलाई के लिए क्या किया है।

प्रश्न 8.
हमें सभी को क्या बॉटना है? क्यों?
उत्तर :
हमें सभी को खुशियाँ बाँटनी हैं, ताकि कोई द:खी या उदास न रहे।

प्रश्न 9.
कवि प्रभु से कैसा जल बहाने की प्रार्थना करते हैं? क्यों?
उत्तर :
कवि प्रभु से करुणा का जल बहाने की प्रार्थना करते हैं, जिससे सभी लोगों के मन पूरी तरह पवित्र बन जाएँ।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

प्रश्न 10.
हर आदमी सहमा-सहमा क्यों है?
उत्तर :
हर आदमी सहमा-सहमा है, क्योंकि हर तरफ हो रहे जुल्मों के सामने वह खुद को बेबस पा रहा है।

प्रश्न 11.
धरती पर किसका बोझ है?
उत्तर :
धरती पर पाप का बोझ है।।

प्रश्न 12.
धरती का बोझ आप कैसे दूर करेंगे?
उत्तर :
हम सबको प्यार और भाईचारे का संदेश देकर धरती का बोझ दूर करेंगे।

इतनी शक्ति हमें देना…. प्रवृत्तियाँ

(1) अपनी मातृभाषा की किसी प्रार्थना को अपनी कॉपी में लिखिए।
(2) यदि भगवान तुम्हारे सामने प्रकट हो जाएँ तो तुम उनसे कौन-सा वरदान मांगोगे?
(3) भगवान को कोई ‘दीनबंधु’ कहता है, कोई ‘दयासागर’ कहता है। भगवान के ऐसे ही पाँच और नाम लिखिए।
उत्तर :
(1) संकटमोचन
(2) तारनहार
(3) गरीबनवाज
(4) दीनानाथ
(5) घट-घटवासी

(4) इस कविता जैसी किसी अन्य प्रार्थना की कुछ पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर :
मैं उन्मत्त प्रेम की लोभिन, हृदय दिखाने आई हूँ।
जो कुछ है बस यही पास है, इसे चढ़ाने आई हूँ।
चरणों पर अर्पण है, इसको चाहे तो स्वीकार करो।
यह तो वस्तु तुम्हारी ही है, ठुकरा दो या प्यार करो।

इतनी शक्ति हमें देना… Summary in Hindi

इतनी शक्ति हमें देना दाता कविता का सरल अर्थ

(1) इतनी शक्ति ………………………………. भूल होना।
हे दाता (ईश्वर)! तू हमें इतनी ताकत दे कि तुझ पर मेरे मन का भरोसा कभी कम न हो। हम हमेशा अच्छाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलें और भूलकर भी हमसे कोई गलती न हो।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

(2) दूर अज्ञान के ………………………………. बदले की हो ना।
हे ईश्वर, तू हमें ज्ञान का प्रकाश दे जिससे हमारे अज्ञान का अँधेरा दूर हो जाए। हम हर बुराई से बचते रहें। तू हमें जितनी भी जिंदगी दे, वह भलाई से भरी हो। हममें से किसी की किसीसे दुश्मनी न हो और अगर कभी हो जाए तो हमारे मन में उसका बदला लेने की भावना पैदा न हो।

(3) हम न सोचें ………………………………. मन का कोना।
हम यह कभी न सोचें कि हमें मिला क्या है? हम बस यही सोचें कि हमने (दूसरों को) दिया क्या है? हम अपनी खुशियों के फूल सब में बाँटें और सबका जीवन उपवन-सा सुंदर बन जाए। हे ईश्वर, तू अपनी करुणा का जल बहाकर हम सबके मन का हर कोना पवित्र कर दे।।

(4) हम अंधेरे मे है ………………………………. कल ऐसा हो ना।
हे ईश्वर, हम अज्ञान के अँधेरे में हैं। तू हमें ज्ञान की रोशनी दे। हम एक-दूसरे से दुश्मनी कर अपने आपको मिटा न डालें। हे ईश्वर, अगर हम गलत काम करें तो हमें उसकी सजा मौत भी मिलें तो हम खुशी से उसे मंजूर कर लें। कल जो बुरी घटनाएँ हुई हैं, वे फिर न हो। आनेवाला कल बीते हुए कल जैसा बुरा न हो।

(5) हर तरफ ………………………………. अंत हो ना।
आज हर तरफ अत्याचार हो रहे हैं। लोग उन्हें रोकने में असमर्थ हैं। हर आदमी डरा-डरा दिखाई देता है। पाप का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। पता नहीं, धरती यह सब कैसे सहन कर रही है। हे परमात्मा, तू अपनी ममता के बल से धरती के इस बोझ को उठा ले, जिससे तेरी बनाई हुई यह दुनिया नष्ट होने से बच जाए।

इतनी शक्ति हमें देना… Summary in Gujarati

દાતા અમને આટલી શક્તિ આપજો
(1) હે દાતા (ઈશ્વર), તું અમને એટલી શક્તિ આપ કે તારા પરથી મારા મનનો વિશ્વાસ કદી ઓછો ન થાય. અમે હંમેશાં ભલાઈ અને પ્રામાણિકતાના માર્ગ પર ચાલીએ અને અજાણતાં પણ અમારાથી કોઈ ભૂલ ન થાય.

(2) હે ઈશ્વર, તું અમને જ્ઞાનનો પ્રકાશ આપ, જેથી અમારા અજ્ઞાનનું અંધારું દૂર થઈ જાય. અમે દરેક ખરાબ કાર્યોથી દૂર રહીએ. તું અમને જેટલી જિંદગી આપો તે ભલાઈથી ભરેલી હોય. કોઈની પણ સાથે અમારી દુશ્મનાવટ ન હોય અને જો ક્યારેક (દુશ્મનાવટ) થઈ જાય તો પણ અમારા મનમાં તેનો બદલો લેવાની ભાવના ઉત્પન્ન ન થાય.

(3) અમે એમ કદી પણ ન વિચારીએ કે અમને શું મળ્યું છે? અમે બસ એટલું જ વિચારીએ કે (અમે) બીજાઓને શું આપ્યું છે? અમે પોતાની ખુશીઓના ફૂલ બધાંમાં વહેંચી દઈએ અને સૌનું જીવન ઉપવન જેવું સુંદર બની જાય. હે ઈશ્વર, તું પોતાની કરુણાનું જળ વહાવીને અમારા સૌનાં મનનો દરેક ખૂણો પવિત્ર બનાવી દે.

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

(4) હે ઈશ્વર, અમે અજ્ઞાનના અંધારામાં છીએ. તું અમને જ્ઞાનનો પ્રકાશ આપ. અમે એકબીજા સાથે દુશ્મનાવટ કરીને પોતાનો નાશ ન કરી દઈએ. હે ઈશ્વર, જો અમે ખોટું કામ કરીએ તો અમને મોતની સજા પણ મળે તો અમે ખુશીથી તેનો સ્વીકાર કરી લઈએ. કાલે જે ખરાબ ઘટનાઓ બની છે તે ફરીથી ન થાય. આવનારી કાલ ગઈકાલ જેવી ખરાબ ન હોય.

(5) આજે બધી બાજુએ અત્યાચાર થઈ રહ્યો છે. લોકો તેને રોકવામાં અસમર્થ છે. દરેક માણસ ભયભીત દેખાય છે. પાપનો ભાર વધી રહ્યો છે. ધરતી આ બધું કેવી રીતે સહન કરી રહી છે, તે સમજાતું નથી. હે પરમાત્મા, તું પોતાની મમતાના બળથી ધરતીનો આ ભાર ઉપાડી લે, જેથી તારી રચેલી આ દુનિયા નષ્ટ થતી બચી જાય.

इतनी शक्ति हमें देना… Summary in English

O God, Give Us Enough Strength
(1) 0 God, give us enough strength that faith from you may not decrease. We may always walk on the path of kindness and honesty. We may not make any error unknowingly.

(2) 0 God, give us intense light of knowledge, so that darkness of our ignorance may run away. We may avoid all kinds of bad deeds. The life that you give us may be full of kindness. We may not have enmity with anybody. And some time if we have enmity with anybody, there may not be the desire of revenge in our mind.

(3) We should never think what we have gained. We should only think what we have given to others. We may distribute the flowers of happiness to all and life of all becomes as beautiful as a park. O God, please flow water of your compassion and make every corner of our mind sacred.

(4) 0 God, we are in the darkness of ignorance. Please give us intense light of knowledge. We may not destroy ourselves by making enmity with one-another. We will merrily accept the sentence of death if we do any wicked deed, so that we may not do any wicked deed again that we did in the past. Our future may not be so bad as our past.

(5) Today there is tyranny everywhere. People are unable to control it. Every person seems frightened. Burden of sins is increasing. We can’t understand how the earth bears all these. O God, please lift the burden of the earth with thy strength of affection, so that the earth created by you may be saved from destruction.

इतनी शक्ति हमें देना दाता विषय-प्रवेश

इस कविता में कवि ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि हम सब लोग अच्छाई के रास्ते पर चलें। भूलकर भी हमसे कोई गलती न हो। हमारे मन में किसीसे बदला लेने की भावना पैदा न हो। हम पाने की नहीं, देने की चाह रखें। अगर सब लोग आपस में अपनी-अपनी खुशियाँ बाँटना सीख ले तो यह धरती सचमुच मधुवन बन जाएगी।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना….

इतनी शक्ति हमें देना दाता शब्दार्थ (Meanings)

  • शक्ति – बल, ताकत; ability, strength
  • दाता – देनेवाला, ईश्वर; giver, donor, God
  • विश्वास – भरोसा; trust, confidence, faith
  • नेक- अच्छा, ईमानदार; kind, honest
  • पे- पर; on
  • अज्ञान-ज्ञान का अभाव; ignorance
  • रोशनी – प्रकाश, उजाला; illumination, intense light
  • भली- अच्छी; kind
  • बैर – दुश्मनी; enmity
  • भावना – इच्छा, चाह; desire
  • बदला – प्रतिशोध; revenge
  • अर्पण करना – देना, समर्पित करना; to give, to offer, to dedicate
  • मधुबन – उपवन, बगीचा; garden, park
  • करुणा – दया; pity, mercy, compassion
  • जल – पानी; water
  • पावन – पवित्र; holy, sacred
  • खुद कोअपने आपको; oneself
  • सजा – दंड; punishment, sentence
  • गुजरा – बीता; passed
  • गुजरे – बीते; may pass
  • जुल्म- अत्याचार; tyranny, cruelty
  • बेबसी – लाचारी; helplessness
  • सहमा-सा – डरा हुआ; frightened
  • बोझभार; burden
  • थमना – रुकना, ठहरना; to stop
  • ममता – प्रेम, आत्मीयता; love, affection,
  • रचना – बनाई हुई दुनिया, सृष्टि; created world

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *