GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

   

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 12 Solutions Chapter 16 एक और जन्मदिन Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 12 Hindi Textbook Solutions Chapter 16 एक और जन्मदिन

GSEB Std 12 Hindi Digest एक और जन्मदिन Textbook Questions and Answers

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उनके नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर दीजिए :

प्रश्न 1.
लेखक के जन्मदिन का भेद इस प्रकार मालूम हुआ कि…
(क) बातों-बातों में ही मुँह से निकल गया था।
(ख) गलती से एक किताब के फ्लैप पर उसकी जन्म तारीख छप गई थी।
(ग) उसके माता-पिता ने सबको बता दिया था।
उत्तर :
(ख) गलती से एक किताब के फ्लैप पर उसकी जन्म तारीख छप गई थी।

प्रश्न 2.
खटका होने पर दरवाजा खोला तो…
(क) प्रकाशक खड़ा था।
(ख) मित्र खड़ा था।
(ग) कुत्ता खड़ा था।
उत्तर :
(ग) कुत्ता खड़ा था।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

प्रश्न 3.
बुजुर्ग मित्र का जन्मदिन मनाने में तकलीफ हुई, क्योंकि…
(क) मित्र विदेश गया था।
(ख) वह अचानक बीमार हो गया।
(ग) उनका जन्म पहली अप्रैल को हुआ था।
उत्तर :
(ग) उनका जन्म पहली अप्रैल को हुआ था।

प्रश्न 4.
एक नेता 28 फरवरी को उदास रहते हैं, क्योंकि…
(क) उनके संबंधी की मृत्यु हो गई थी।
(ख) वह उसी दिन बीमार हुए थे।
(ग) उनका जन्मदिन चार साल में एक बार आता है।
उत्तर :
(ग) उनका जन्मदिन चार साल में एक बार आता है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
लेखक क्या भूलना चाहता है?
उत्तर :
लेखक अपना जन्मदिन भूलना चाहता है।

प्रश्न 2.
बुजुर्ग मित्र ने लेखक से क्या कहा?
उत्तर :
बुजुर्ग मित्र ने लेखक से कहा कि उन्हें याद है उनका जन्मदिन, वे उसे बड़े ठाट से बनाएंगे। इसलिए वे कहीं बाहर न जाएँ।

प्रश्न 3.
अभिनंदन के समय कमीटी सदस्य किस स्थिति में थे?
उत्तर :
अभिनंदन के समय कमेटी के सदस्य चंदे की शराब पीकर बेहोश पड़े थे।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

प्रश्न 4.
लेखक अगले साल कितने समय पहले जन्मदिन का वातावरण बनाने की सोचता है?
उत्तर :
लेखक अगले साल दो महीने पहले जन्मदिन का वातावरण बनाने की सोचता है।

प्रश्न 5.
लेखक ने पैसा एकत्र करनेवालों को कितने प्रतिशत देने की बात कही?
उत्तर :
लेखक ने पैसा एकत्र करनेवालों को 25 प्रतिशत देने की बात कही।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :

प्रश्न 1.
लेखक अपना जन्मदिन क्यों छिपाता है?
उत्तर :
लेखक नहीं चाहता कि लोग उसका जन्मदिन मनाएं और उसका अभिनंदन करें। इसलिए लेखक अपना जन्मदिन छिपाता है।

प्रश्न 2.
लेखक किसे बधाई देने को कहता है ?
उत्तर :
लेखक झोपड़ों में रहनेवाले उन लोगों को बधाई देने को कहता है, जो गीली जमीन पर रहते हैं और जिनके यहाँ साँप-बिच्छू निकलते हैं। वे जिन्हें भरपेट खाने को नहीं मिलता। इस स्थिति में जो एक साल खींच ले जाते हैं और मरते नहीं।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

प्रश्न 3.
बुजुर्ग मित्र को जन्मदिन मनाने में तकलीफ क्यों हुई?
उत्तर :
बुजुर्ग मित्र पहली अप्रैल को पैदा हुए थे। पहली अप्रैल को ‘अप्रैल-फूल’ दिन माना जाता है। अखबार में सूचना छपाने और कार्ड बांटने के बावजूद उनके जन्मदिन समारोह में कोई नहीं आया। लोग समझते थे कि उन्हें अप्रैल-फूल बनाया जा रहा है। इसलिए बुजुर्ग मित्र को जन्मदिन मनाने में तकलीफ हुई।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच-छ वाक्य में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
जन्मदिन के बारे में लेखक के विचार स्पष्ट करें।
उत्तर :
लेखक के अनुसार जन्मदिन मनाना और अभिनंदन करना पाश्चात्य अंधानुकरण का एक नमूना है। वे कहते हैं कि जन्मदिन की बधाई देनी ही हो, तो उन लोगों को देनी चाहिए, जो लोग झोंपड़ों में रहते हैं, सुविधाओं से वंचित हैं, और जिन्हें भरपेट खाना नहीं मिलता। वे लोग जो रोज मरने को होते हैं, पर मौत को जीत लेते हैं और एक साल और खींच ले जाते हैं, मरते नहीं। जन्मदिन की बधाई उन्हें देनी चाहिए। कहीं-कहीं तो जन्मदिन का अभिनंदन करना धंधा भी होता है। पैसा जमा होता और खाया जाता है। ऐसे जन्मदिन अभिनंदन का कोई अर्थ नहीं है।

प्रश्न 2.
लेखक के जन्मदिन की योजना अधूरी क्यों रह गई?
उत्तर :
कुछ लोग लेखक के जन्मदिन पर उनका अभिनंदन करना चाहते थे। लेखक ने उनसे पूछा कि वे उन्हें सिर्फ अभिनंदनपत्र और प्रशंसा देंगे या और कुछ। उन्होंने जवाब दिया कि वे द्रव्य संग्रह करके उन्हें थैली देंगे। लेखक ने उनसे कहा, ‘अधिक से अधिक पैसा एकत्र कीजिए। इसमें से 25 प्रतिशत आपका, बाकी मेरा।’ अभिनंदन करनेवालों को लेखक की यह बात अपमानजनक लग गई। वे लोग पीछे हट गए। इसलिए लेखक के जन्मदिन की योजना अधूरी रह गई।

5. आशय स्पष्ट कीजिए :

प्रश्न 1.
ये जीने की इच्छा को खाकर जीवित हैं।
उत्तर :
अनेक लोग ऐसे हैं, जिन्हें अभावों मे जीना पड़ता हैं। इन्हें झुग्गी-झोंपड़ियों में रहना पड़ता है, जहाँ सांप, बिच्छू निकलते हैं। इन्हें भरपेट खाना नहीं मिलता। इन परेशानियों में ऐसे लोगों को जीने की इच्छा नहीं रह जाती, फिर भी लोग जीने की इच्छा न रहते हुए मजबूरी में जीवित रहते हैं।

प्रश्न 2.
अभिनंदन करना एक धंधा भी होता है।
उत्तर :
कुछ लोग व्यावसायिक अभिनंदन करनेवाले होते हैं। ये लोग किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के जन्मदिन तथा अन्य विशेष अवसर का बहाना बनाकर उसका अभिनंदन करने की योजना बनाते हैं। इस बहाने चंदा इकड़ा किया जाता है और उस चंदे का उपयोग अपने खाने-पीने के लिए किया जाता है। इस तरह अभिनंदन करना एक धंधा भी हो गया है।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

प्रश्न 3.
कुछ लोग ‘फिरकापरस्त’ होते हैं, मैं ‘फिकरापरस्त’ हूँ।
उत्तर :
फिरकापरस्त होना यानी जाति, संप्रदायवादी होना और फिकरापरस्त होना यानी किसी को लगनेवाली कोई बात मुंह से निकालना दोनों ही बरा माना जाता हैं और उनका नुकसान भुगतना पड़ता है। कहा गया है, बात का वार तलवार के वार से भी घातक होता है। लेखक अपनी फिकरापरस्ती का दोष खुद स्वीकार करते हैं और उसका परिणाम भुगतने में हिचकते नहीं।

6. निम्नलिखित कथनों की पूर्ति के लिए दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए :

प्रश्न 1.
लेखक दुखी हुआ; क्योंकि …….
(क) एक ही आदमी गुलदस्ता लेकर आया।
(ख) दरवाजे पर बहुत भीड़ थी।
(ग) गुलदस्ता लेकर कोई नहीं आया।
उत्तर :
लेखक दुःखी हुआ, क्योंकि एक ही आदमी गुलदस्ता लेकर आया।

प्रश्न 2.
हम भगवान की कसम खाकर कहते हैं कि …….
(क) आज हमारा जन्मदिन है।
(ख) इनका जन्म पहली अप्रैल को ही है।
(ग) आज इनका जन्मदिन नहीं है।
उत्तर :
हम भगवान की कसम खाकर कहते हैं कि इनका जन्मदिन पहली अप्रैल को ही है।

प्रश्न 3.
अगले साल दो महीने पहले से अखबारों के जरिए …..
(क) जन्मदिन का वातावरण बनाऊँगा।
(ख) सगे-संबंधियों को सूचित करूँगा।
(ग) मित्रों को याद दिलाऊँगा
उत्तर :
अगले साल दो महीने पहले से अखबारों के जरिए जन्मदिन का वातावरण बनाऊंगा।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

GSEB Solutions Class 12 Hindi एक और जन्मदिन Important Questions and Answers

व्याकरण

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द लिखिए :

  • बधाई = अभिनंदन
  • टपरी = कुटिया, झोंपड़ी
  • पराक्रम = बहादुरी
  • विचलित = बेचैन
  • इच्छा = कामना
  • अखबार = समाचार-पत्र
  • मजबूरी = लाचारी, विवशता
  • वर्षगांठ = सालगिरह
  • वयोवृद्ध = बुजुर्ग
  • नफरत = घृणा
  • बेवकूफ = मूर्ख
  • कर्तव्य = फर्ज

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए

  • भाग्य × दुर्भाग्य
  • नफरत × प्रेम
  • खरीदी × बिक्री
  • बुजुर्ग × युवान
  • अपमान × सम्मान

निम्नलिखित तदभव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए :

  • में – मया
  • बच्चा – वत्स
  • चौथा – चतुर्थ
  • सौप – सर्प
  • अति – अतीव
  • दरवाजा – द्वार

निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कीजिए:

  • घृणित = घृणा + इत (प्रत्यय)
  • विचलित = विचलन + इत (प्रत्यय)
  • जीवित = जीव + इत (प्रत्यय)
  • जीवनी = जीवन + ई (प्रत्यय)
  • मजबूरी = मजबूर + ई (प्रत्यय)
  • खटिया = खाट + इया (प्रत्यय)
  • समाजसेवी = समाजसेवा + ई (प्रत्यय)
  • मेहनताना = मेहनत + आना (प्रत्यय)
  • मुनाफाखोरी = मुनाफा + खोर (प्रत्यय) + ई (प्रत्यय)
  • जमाखोरी = जमा + खोर (प्रत्यय) + ई (प्रत्यय)
  • कालाबाजारी = कालाबाजार + ई (प्रत्यय)
  • सम्मानित = सम्मान + इत (प्रत्यय)

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :

  • बेचैन = बे (उपसर्ग) + चैन
  • विसंगति = वि (उपसर्ग) + संगति
  • सम्मुख = सं (उपसर्ग) + मुख
  • अनुकरण = अनु (उपसर्ग) + करण
  • विमुख = वि (उपसर्ग) + मुख
  • विचलित = वि (उपसर्ग) + चलित
  • दुर्भाग्य = दुः (उपसर्ग) + भाग्य

निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचानिए :

प्रश्न 1.

  1. सुबह एक प्रोफेसर साहब आए।
  2. जन्मदिन मनाने में बड़ी तकलीफ हुई।
  3. वयोवृद्ध समाजसेवी का अभिनंदन कार्यक्रम रखा था।
  4. नतीजा बड़ा बुरा आया।
  5. जन्मदिन पर सुंदर गुलदस्ते भेंट किए गए।

उत्तर :

  1. एक
  2. बड़ी
  3. वयोवृद्ध
  4. बड़ा, बूरा
  5. सुंदर

निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

  • मनमानी कीमत पर सामानों के खरीदने-बेचने का कारोबार – कालाबाजार
  • अधिक उम्रवाला – बुजुर्ग
  • फूलों से बनाया गया गुच्छा – गुलदस्ता
  • फती कसने में चतुर – फिकरापरस्त
  • मेहनत के बदले में मिलनेवाली रकम – मेहनताना
  • अपराध नियंत्रण का एक कानून – मीसा
  • जिसके आने की तिथि तय न हो – अतिथि

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.

  1. जन्मदोन के बधाई पत्र के अंदर क्या लिखा है? है
  2. मेरी फर्ज़ है कि आपको मेहनताना दूं। है

उत्तर :

  1. जन्मदिन के बधाई पत्र में क्या लिखा है?
  2. मेरा फर्ज़ है कि आपको मेहनताना दूं।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए :

मौत को जीत लेना – विन्नों को पार करना
वाक्य : समुद्र की लहरों की चपेट में आया युवक निरंतर तैरता रहा और अपने साहस के बल पर उसने मौत को जीत लिया

इच्छा को खाकर जीना – मजबूरन जीना
वाक्य : गांवों में गरीबी के मारे आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जो इच्छा को खाकर जीते है।

प्रोटीन निकालना – जरूरी ताकत इकट्ठा करना
वाक्य : सड़क पर मजदूरी करनेवाले मजदूर भूखे-प्यासे काम करते हुए अगले दिन के लिए प्रोटीन निकालते रहते है।

विचलित रहना – दुःखी होना
वाक्य : विनय मामूली घटना से भी विचलित हो जाता है।

दिल विचलित होना – चिंतित होना
वाक्य : भूकंप आने की भविष्यवाणी सुनकर दादाजी का दिल विचलित हो गया।

खटिया खड़ी होना – मुसीबत में पड़ना
वाक्य : अगर नदी की बाढ़ का पानी गांव में घुस आया, तो गाँववालों की खटिया खड़ी हो जाएगी।

अभिनंदन करना – स्वागत, सम्मान करना
वाक्य : पचहत्तर वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में रामयतन के परिवारवालों ने उनका अभिनंदन किया।

श्रद्धेय होना – श्रद्धा, आदर से युक्त होना
वाक्य : मंदिर के पुजारी गांववलों के श्रद्धेय हैं।

अधर में लटकना – कार्य अधूरा होना
वाक्य : पैसों की तंगी के कारण किसान के मकान-निर्माण का काम अधर में लटक गया।

थैली काटना – आर्थिक नुकसान सहन करना
वाक्य : गांववाले धन देकर समाज-सेवक का सम्मान करना चाहते थे, पर उसकी एक बदजबानी ने उसकी थैली काट दी।

फिकरापरस्त होना – फप्ती कसने की आदत होन
वाक्य : फिकरापरस्त लोगों का बना बनाया काम भी बिगड़ जाता है।

पराक्रम करना – कोई बहुत बड़ा काम करना
वाक्य : गांववालों ने पहाड़ काटकर सड़क बनाने का पराक्रम कर दिखाया।

जीने की इच्छा को खाकर जीना – जीने की इच्छा न रहते हुए भी जीना
वाक्य : टी.बी. का मरीज कई बरसों से अपनी बीवी-बच्चे के लिए जीने की इच्छा को खाकर जी रहा है।

अप्रैल-फूल बनाना – मूर्ख बनाना
वाक्य : रमेश अक्सर अपने सहपाठियों को अप्रैल-फूल बनाता रहता है।

थैली भेंट देना – धन देकर सम्मान करना।
वाक्य : अवकाश प्राप्त अध्यापक का उनके पुराने विद्यार्थियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया और उन्हें थैली भेंट दी।

निम्नलिखित कहावत का अर्थ लिखिए।

देशी कुतिया विलायती बोली
अर्थ : करनी और कथनी का अंधानुकरण।

एक और जन्मदिन Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

हरिशंकर परसाई हिंदी के श्रेष्ठ व्यंग्यकारों में से एक हैं। प्रस्तुत व्यंग्य रचना के माध्यम से उन्होंने जन्मदिन मनाने के पाश्चात्य अंधानुकरण एवं अभिनंदन के पीछे कुछ लोगों की छिपी मंशा आदि पर करारा व्यंग्य किया है। इस व्यंग्य के माध्यम से उन्होंने इस ओर भी इशारा किया है कि जन्मदिन की बधाई का सच्चा हकदार कौन है।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

पाठ का सार :

लेखक का जन्मदिन : लेखक की एक पुस्तक के फ्लैप पर छपे उनके जन्मदिन को देखकर एक प्रोफेसर साहब उनके जन्मदिन पर उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन करने आते हैं, तो लेखक को अपना जन्मदिन याद आता है। वे सोचते हैं कि जन्मदिन की बधाई तो उन्हें देने की जरूरत है, जो आधे पेट खाकर रोज मरने को होते हैं, पर वे मौत को जीत लेते हैं। मैंने कौन-सा पराक्रम कर दिया।

लेखक का दुःख : लेखक को दुःख है कि उनके जन्मदिन पर केवल एक ही आदमी गुलदस्ता लेकर आया। उस अध्यापक ने सुबह याद दिला दिया, इसलिए उनका दिल दिनभर विचलित रहा – अब कोई आया, अब कोई आया! पर प्रोफेसर साहब के अलावा और कोई उन्हें अभिनंदन करने नहीं आया। बाहर से दरवाजे पर कुत्ते ने धक्का दिया, तो लेखक ने संतोष कर लिया कि कम-से-कम कुत्ते ने तो उनके जन्मदिन का ख्याल रखा।

लेखक के बुजुर्ग मित्र : लेखक के एक बुजुर्ग मित्र ने लेखक का जन्मदिन मनाने का वादा किया, पर किया कुछ नहीं। वे ‘अप्रैलफूल’ के दिन पैदा हुए थे। लेखक ने इनका जन्मदिन मनाना चाहा, तो अखबारों में सूचना दी, कार्ड बोटे कि बुजुर्ग मित्र का जन्मदिन पहली अप्रैल को मनाया जाएगा, पर कोई नहीं आया। सबने यही समझा कि अप्रैल-फूल बनाया जा रहा है।

एक दिन पहले न पैदा होने का दुःख : एक नेता दुःखी हैं कि उनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था। उनका जन्मदिन चार साल में एक बार मनाया जाता है। वे सोचते हैं कि एक दिन पहले पैदा हो गया होता या एक दिन बाद में, तो क्या हो जाता।

पेशेवर अभिनंदनकर्ता : कुछ पेशेवर अभिनंदनकर्ता होते हैं। एक शहर में एक वयोवृद्ध समाजसेवी के अभिनंदन का आयोजन हुआ। कमेटी बनी। चंदा हुआ। अभिनंदन के समय कमेटी के सदस्य चंदे की शराब पी गए। अभिनंदन की बात पूछने पर कहा, “किस कंबख्त का अभिनंदन! वह एक नंबर का चोर है। भारत सेवक समाज का पैसा खा गया। हम तो उसके नाम के चंदे से अपना अभिनंदन कर रहे हैं।” यह अभिनंदन लेखक को पसंद आया।

लेखक का अभिनंदन : कुछ लोग लेखक का अभिनंदन करना चाहते थे। लेखक ने उनसे पूछा कि वे केवल अभिनंदनपत्र और प्रशंसा देंगे या और कुछ? उन लोगों ने जवाब दिया कि वे द्रव्य संग्रह करेंगे और उन्हें थैली देंगे। लेखक ने कहा, ‘आप लोग अधिक-से-अधिक पैसा एकत्र कीजिए। इसमें से 25 प्रतिशत आपका, बाकी मेरा।’ उन लोगों ने कहा, ‘हम आपका अभिनंदन करना चाहते हैं और आप हमारा अपमान कर रहे हैं। नतीजा बुरा हुआ। लेखक के अभिनंदन की योजना अधर में लटक गई। लेखक की जबान ने उनकी थैली काट दी।

भाग्यविधाताओं को शुभकामनाएँ : लेखक देश के भाग्यविधाताओं को कुछ इस तरह शुभकामनाएँ भेजना चाहते हैं। “आप एक साल जीवित रहे, कमाल किया। इस एक साल में आपने देश की अर्थव्यवस्था को और गिरा दिया। बधाई। भ्रष्टाचार, मुनाफाखोरी, जमाखोरी को बड़ने का मौका दिया। बधाई। आप चिरायु हो।” पर मौसा के डर से वे यह शुभकामना नहीं भेज पाए।

अगले साल की तैयारी : लेखक कहते हैं कि अगले साल वे दो महीने पहले से अखबारों के द्वारा अपने जन्मदिन का वातावरण बनाएंगे, तब कुछ ढंग का जन्मदिन मनेगा। वरना वही एक गुलदस्ता।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 16 एक और जन्मदिन

एक और जन्मदिन शब्दार्थ :

  • फ्लैप – किताब के पुढे पर अलग से लगाया हुआ मोटा रंगीन पन्ना।
  • गुलदस्ता – फूलों का गुच्छा।
  • पराक्रम – बहादुरी।
  • कालाबाजार – वह व्यापार, जिसमें वस्तुएँ उचित मूल्य के बजाय चोरीछिपे अत्यधिक दामों पर बेची या खरीदी जाती हैं।
  • बधाई – अभिनंदन।
  • टपरी – कुटिया, झोंपड़ी।
  • प्रोटीन – शरीर के ऊतकों का निर्माण करनेवाला एक कार्बानिक यौगिक।
  • खटका – आशंका।
  • ठाठ – शान।
  • अप्रैल – फूल – अप्रैल महीने की पहली तारीख को बेवकूफ बनाने का चलन।
  • दुर्भाग्य – बदकिस्मती।
  • पेशेवर – कोई पेशा करनेवाला।
  • वयोवृद्ध – बूढ़ा, अधिक उमवाला।
  • उत्साही – उत्साह से भरे हुए।
  • द्रव्य संग्रह – धन संग्रह।
  • थैली – धन से भरी थैली।
  • फिरकापरस्त – जातिसंप्रदायवादी।
  • फिकरापरस्त – फली कसनेवाला।
  • भाग्यविधाता – तकदीर बनानेवाला।
  • चिरायु – चिरंजीवी, बहुत दिन जीनेवाला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *