GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 12 Solutions प्रयोजनमूलक हिन्दी पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्यों में दीजिए :

प्रश्न 1.
पुस्तकालय से क्या आशय है?
उत्तर :
पुस्तकालय का अर्थ है पुस्तकों का आलय यानी पुस्तकों का घर। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की अनेक पुस्तकों का संग्रह होता है और अनेक दुर्लभ ग्रंथों को सुरक्षित रखा जाता है। पुस्तकालय पाठक को अपनी ज्ञान-पिपासा शांत करने में सहायक होते हैं।

GSEB Class 12 Hindi Prayojana Mulak पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

प्रश्न 2.
पुस्तकालय ज्ञान के भंडार क्यों हैं?
उत्तर :
पुस्तकालयों में विभिन्न विषयों की श्रेष्ठ, अद्यतन, सारगर्भित एवं उपयोगी पुस्तकें संग्रहित होती हैं। इनके अलावा पुस्तकालय में अनेक दुर्लभ ग्रंथ भी होते हैं। पाठक इन पुस्तकों से ज्ञानार्जन करते हैं। इसलिए पुस्तकालय ज्ञान का भंडार हैं।

प्रश्न 3.
पुस्तकालय पुस्तकों के आलय क्यों हैं ?
उत्तर :
पुस्तकालय में व्यवस्थित ढंग से बहुत सारी पुस्तकें रखने का पर्याप्त स्थान होता है। इसलिए पुस्तकालय पुस्तकों के आलय हैं।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच-पाँच वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
पुस्तकालय किसे कहते हैं?
उत्तर :
पुस्तकालय का अर्थ है- पुस्तकों का आलय अर्थात् पुस्तकों का घर। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की अनेक पुस्तकें होती हैं। इसके अतिरिक्त दुर्लभ ग्रंथों का संग्रह भी पुस्तकालय में होता है। पुस्तकालय में पुस्तकों तथा ग्रंथों को सुरक्षित रखा जाता है। पाठक पुस्तकालय में आते हैं और अपनी पसंद की पुस्तकों से ज्ञान-पिपाशा शांत करते हैं।

प्रश्न 2.
पुस्तकालय का महत्त्व समझाइए ।
उत्तर :
किसी भी व्यक्ति के लिए अधिक पुस्तकें खरीदना और उन्हें संभालकर रखना कठिन है। पुस्तकालय इसी समस्या का समाधान है। आज के प्रतियोगिता के युग में पुस्तकालय बहुत उपयोगी हैं। शिक्षा से लेकर रोजगार तक में कदम-कदम पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का सहारा लेना पड़ता है। ये सारी पुस्तकें पुस्तकालय में एक जगह मिल जाती हैं। इसलिए हमारे लिए पुस्तकालय का बहुत महत्त्व है।

GSEB Class 12 Hindi Prayojana Mulak पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

प्रश्न 3.
पुस्तकालय की उपयोगिता बताइए
उत्तर :
पुस्तकालय विविध विषयों की पुस्तकों के ज्ञान-भंडार होते हैं। पुस्तकालय से नियमानुसार आसानी से पुस्तकें प्राप्त की जा सकती हैं। पुस्तकालयों में लोकप्रिय समाचारपत्र तथा साप्ताहिक और मासिक पत्रिकाएं भी मंगाई जाती हैं। इसलिए पाठक ज्ञान के साथ-साथ सामायिक विषयों की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार पुस्तकालय मानव-जीवन में ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं। लगभग सभी विषयों पर ज्ञानवर्धक, महत्त्वपूर्ण एवं सारगर्भित जानकारी देनेवाली पुस्तकें उपलब्ध हैं। इन पुस्तकों को प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति अपनी ज्ञान-पिपासा शांत कर सकता है। पर किसी भी व्यक्ति के लिए अधिक पुस्तकें खरीदना और उन्हें संभालकर रखना कठिन है। इस समस्या का समाधान है पुस्तकालय। पुस्तकालय से अपनी पसंद की कोई भी पुस्तक प्राप्त कर पढ़ी जा सकती है। प्रस्तुत पाठ में पुस्तकालय के बारे में जानकारी, उसके महत्त्व तथा पुस्तकालय की उपयोगिता के बारे में बताया गया है।

GSEB Class 12 Hindi Prayojana Mulak पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

पाठ का सार :

पुस्तकें और पाठक : मनुष्य की ज्ञान-पिपासा को शांत करने के लिए पुस्तकें सबसे अच्छा साधन हैं। मानव-ज्ञान से संबंधित अधिकांश विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं। पर समस्या यह है कि लोग अपनी पसंद की सभी पुस्तकें नहीं खरीद सकते हैं और न उन्हें रखने की उनके पास व्यवस्था ही होती है।

पुस्तकालय सुलभ साधन : मनुष्य की ज्ञान-पिपासा को शांत करने के लिए सबसे सुलभ साधन पुस्तकालय है। पुस्तकालयों से विविध विषयों की दुर्लभ पुस्तकें प्राप्त की जा सकती हैं। आज पुस्तकालयों की कमी नहीं है। बड़े शहरों में तो पुस्तकालय भरे पड़े हैं। विश्वविद्यालयों, विद्यालयों, पंचायत कार्यालयों, म्युनिसिपल कार्पोरेशनों, सरकारी कार्यालयों आदि में अपने अलग से पुस्तकालय होते हैं।

पुस्तकालयों में आधुनिक सुविधाएं : आज लगभग सभी पुस्तकालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब पुस्तकालय सूचना प्रौद्योगिकी के उपकरणों का भी उपयोग पाठकों को शीघ्र सेवाएं प्रदान करने के लिए करते हैं। पुस्तकालयों में कम्प्यूटर के माध्यम से यह जानकारी भी दी जाती है कि पाठक जिस पुस्तक को चाहता है, वह पुस्तक पुस्तकालय में कहां है अथवा किस पाठक के पास है। प्रयोक्ता इंफ्लिबनेट की वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक से अनेक जानकारियाँ पा सकता है।

पुस्तकालय का महत्त्व : आज के प्रतियोगिता के युग में पुस्तकालय बड़े काम के हैं। शिक्षा से लेकर रोजगार तक में पग-पग पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का सहारा लेना पड़ता है। ये सारी पुस्तकें पुस्तकालयों में एक जगह मिल जाती हैं। इसलिए हमारे लिए पुस्तकालय का बहुत महत्त्व है।

पुस्तकालय की उपयोगिता : पुस्तकालय विविध विषयों की पुस्तकों के ज्ञान-भंडार होते हैं। पुस्तकालय से नियमानुसार आसानी से पुस्तकें प्राप्त की जा सकती हैं। पुस्तकालयों में अधिकांश समाचारपत्र-पत्रिकाएं भी मंगाई जाती हैं। पाठक ज्ञान के साथ-साथ इन पत्र-पत्रिकाओं के द्वारा अपनी सूचनाओं को अद्यतन कर सकते हैं। इस प्रकार पुस्तकालय मानवजीवन में ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

GSEB Class 12 Hindi Prayojana Mulak पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता

पुस्तकालय का महत्त्व व उपयोगिता शब्दार्थ :

  1. क्षितिज – (यहाँ अर्थ) पहलू।
  2. सारगर्भित – सत्त्वपूर्ण।
  3. ज्ञानवर्धक – ज्ञान में वृद्धि करनेवाली।
  4. आलय – स्थान, घर।
  5. दुर्लभ – जो कठिनाई से प्राप्त हो।
  6. ज्ञान पिपासा – ज्ञान प्राप्त करने की प्यास।
  7. संचित – एकत्र।
  8. त्वरित – शीघ।
  9. प्रयोक्ता – प्रयोग या व्यवहार करने वाला।
  10. अद्यतन – नवीनतम विचारों के अनुरूप।
  11. ज्ञानवर्धक – ज्ञान में वृद्धि करनेवाला।
  12. उपयोगी – काम में आनेवाला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *