GSEB Class 10 Hindi Vyakaran पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द

   

Gujarat Board GSEB Std 10 Hindi Textbook Solutions Vyakaran पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 10 Hindi Vyakaran पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द

पर्यायवाची शब्द के बारे में प्रश्न इस प्रकार होंगे:

दिए हुए चार विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द की गलत जोड़ बताना।
दिए हुए चार विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द की सही जोड़ बताना।

‘पर्याय’ शब्द का अर्थ है-ऐसी दूसरी वस्तु जो किसी एक वस्तु की जगह प्रयुक्त हो सके। कई शब्द ऐसे भी होते हैं, जो एक-दूसरे के स्थान पर प्रयुक्त हो सकते हैं। ऐसे शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते है। जैसे- राम, राधव, दाशरथि, कौसल्यानंदन, रघुपति आदि। पृथ्वी को ‘धरती’, ‘वसुधा’ और ‘भूमि’ कहते हैं। कमल को ‘पद्म’, ‘सरोज’ और ‘पंकज’ भी कहा जाता है। पुरुष को ‘नर’ या ‘मर्द’ भी कहते हैं। आँख के लिए ‘नयन’, ‘नेत्र’, ‘लोचन’, ‘दृग’, ‘अक्षि’ आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

इस प्रकार के समान अर्थ प्रकट करनेवाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहा जाता है।

GSEB Class 10 Hindi Vyakaran पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द

पर्यायवाची शब्दों का महत्त्व :

पर्यायवाची शब्द भाषा की व्यापकता सूचित करते हैं। जिस भाषा में एक वस्तु, प्राणी या स्थिति के जितने अधिक पर्यायवाची शब्द होते हैं, वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध मानी जाती है।

कुछ महत्त्वपूर्ण शब्दों के पर्यायवाची समानार्थी शब्द :

  • सूर्य – भानु, रवि
  • व्यय – खर्च
  • दनुज – असुर, दानव
  • मज़हब – धर्म
  • कौआ – काग
  • समय – वक्त, काल
  • प्रारब्ध – भाग्य, नसीब
  • प्रतीक्षा – इन्तजार
  • गृह – घर, आवास, भवन
  • शरीर – देह, तन, काया
  • तरुण – जवान, युवक
  • जहर – विष, गरल

GSEB Class 10 Hindi Vyakaran पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द :

  • दादुर – मेढक
  • गाडर – भेड़
  • कांचन – सुवर्ण
  • उत्कर्ष – विकास
  • रजनी- रात
  • बूड़ा – बाढ़
  • तिमिर – अंधकार
  • पातक – पाप
  • मड़िया – झोपड़ी
  • उपवन – बगीचा
  • डगरिया – राह
  • भोर – प्रभात
  • मरुस्थल – रेगिस्तान
  • एहसान – उपकार
  • बाधा – विघ्न
  • डफ – डफली
  • ज्योति – प्रकाश
  • गठरी – पोटली
  • उत्कोच – रिश्वत
  • दुहिता – पुत्री
  • विवश – लाचार
  • दक्ष – प्रवीण
  • टोटा – कमी
  • कमल- पंकज
  • गुर – युक्ति, मंत्र
  • विद्रोह – बगावत
  • परिवर्तन – बदलाव
  • तैनात – नियुक्त
  • निगरानी – देखभाल
  • संकल्प – निश्चय
  • वास्ता – संबंध
  • करिश्मा – चमत्कार
  • विलम्ब – देरी
  • विस्मय – आश्चर्य
  • चेष्टा – कोशिश
  • शिखर – चोटी है
  • बुज़दिल – कायर
  • एतराज – आपत्ति
  • हानि – नुकसान
  • ख्वाहिश – इच्छा
  • तमन्ना – इच्छा
  • निपुण – कुशल
  • उपहार – भेंट
  • घन – बादल
  • खूखार – भवानक
  • निरन्तर – लगातार
  • विश्वास – यकीन
  • इतमीनान – तसल्ली
  • सदमा – आघात
  • सेतु – पुल
  • आस्तरण – बिछौना
  • आभा – प्रकाश
  • मेधावी – तेजस्वी
  • चेहरा – सूरत
  • दरखास्त – आवेदन
  • आखेट – शिकार
  • वसुधा – पृथ्वी
  • चैन – शांति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *